The Chopal

महीने के पहले दिन से ही मिडिल क्लास की जेब पर पड़ेगा सीधा असर, बजट के दिन बदल जायेगें ये 5 बड़े नियम

Business News: 1 फरवरी से नया महीना शुरू होते ही कई महत्वपूर्ण वित्तीय बदलाव लागू होने जा रहे हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इसी दिन केंद्रीय बजट 2025 पेश करेंगी। इसके साथ ही कुछ नए नियम भी लागू होंगे, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ सकता है। 1 फरवरी को देश का बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण प्रस्तुत करेंगी। 

   Follow Us On   follow Us on
महीने के पहले दिन से ही मिडिल क्लास की जेब पर पड़ेगा सीधा असर, बजट के दिन बदल जायेगें ये 5 बड़े नियम

The Chopal : 1 फरवरी से नया महीना शुरू होगा। 1 फरवरी को देश का बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया जाएगा। नए महीने में कुछ नए बदलाव भी होंगे। ये बदलाव फाइनेंशियल रिटेटेड है। आम लोगों की जेब पर इसका सीधा असर हो सकता है। अगले महीने से एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों से लेकर यूपीआई के नियमों में एक बार फिर महत्वपूर्ण बदलाव होने जा रहे हैं। अगले महीने में क्या बड़े बदलाव होने जा रहे हैं?

1. LPG के मूल्यों में बदलाव

हर महीने की पहली तारीख को देश भर में एलपीजी की कीमतें बदलती हैं। एलपीजी सिलेंडर की कीमतों को ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अपडेट करती हैं। ऐसे में देखना होगा कि बजट वाले दिन एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कमी या बढ़ोतरी होगी। याद रखें कि सिलेंडर की कीमतों में बदलाव आम लोगों की जेब पर असर डालता है। बता दें कि 1 जनवरी को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत घटा दी थी।

2. यूपीआई से संबंधित नियम

यूपीआई के नियमों में एक बार फिर महत्वपूर्ण परिवर्तन होने वाला है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने कुछ UPI ट्रांजेक्शन को रोका है। इसके लिए भी एक सर्कुलर जारी किया गया था। 1 फरवरी, 2025 से नए नियम लागू होंगे। 1 फरवरी, अगले महीने से विशेष कैरेक्टर्स से आईडी वाले लेनदेन स्वीकार नहीं किये जाएंगे। एनपीसीआई ने कहा कि फरवरी से आईडी ट्राजंकेशन में केवल अल्फान्यूमेरिक कैरेक्ट (अक्षर और अंक) का इस्तेमाल किया जाएगा। यदि अन्य आईडी से ट्रांजेक्शन की जांच की जाए तो पेमेंट फेल हो जाएगा।

3. कार की कीमतें बढ़ जाएंगी

वाहन बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) ने इस वर्ष 1 फरवरी से अपने कई मॉडलों की कीमतों में 32 हजार 500 रुपये तक की बढ़ोतरी करने की घोषणा की है. इस बढ़ोतरी का कारण बढ़ती इनपुट और परिचालन लागत है। ऑल्टो K10, एस-प्रेसो, सेलेरियो, वैगन आर, स्विफ्ट, डिजायर, ब्रेज़ा, अर्टिगा, ईको, इग्निस, बलेनो, सियाज, XL6, फ्रोंक्स, इनविक्टो, जिम्नी और ग्रैंड विटारा जैसे मॉडलों की कीमतें बढ़ जाएंगी।

4. बैंकिंग नियमों में परिवर्तन

कोटक महिंद्रा बैंक ने अपने ग्राहकों को 1 फरवरी, 2025 से अपनी सामान्य सुविधाओं और शुल्कों में आगामी बदलावों के बारे में बताया है। इनमें विभिन्न बैंकिंग सेवाओं के लिए फीस में बदलाव और फ्री एटीएम लेनदेन सीमा में बदलाव शामिल हैं।

5. ATF की दरें बदलें

1 फरवरी से हवाई ईंधन एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतें शायद बदल जाएँ। हर महीने की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हवाई ईंधन और एयर टर्बाइन फ्यूल की कीमतों को बदलती हैं। यानी अगर 1 फरवरी को उनके दाम में बदलाव होता है, तो इसका सीधा असर हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा।