Delhi : NDMC के कर्मचारियों को मिली बड़ी सौगात, मिलेगा लुटियंस दिल्ली में अपना घर, यहाँ से करे आवेदन
 

नगरपालिका परिषद (NDMC) द्वारा पक्के किए गए रेगुलर मस्ट रोल (RMR) कर्मियों को लुटियंस दिल्ली में अब सरकारी आवास भी मिलेगा। आपको बता दे की NDMC ने इन कर्मचारियों को पालिका सहायकों के पद पर कई विभागों में नियुक्त किया था।
 
Delhi: NDMC employees get a big gift, will get their own house in Lutyens Delhi, apply from here

The Chopal - नगरपालिका परिषद (NDMC) द्वारा पक्के किए गए रेगुलर मस्ट रोल (RMR) कर्मियों को लुटियंस दिल्ली में अब सरकारी आवास भी मिलेगा। आपको बता दे की NDMC ने इन कर्मचारियों को पालिका सहायकों के पद पर कई विभागों में नियुक्त किया था। बता दे की NMDC अब इन्हें घर देने के लिए आवेदन भी मांगे हैं। इन कर्मियों को 11 अक्तूबर (Oct.) तक इंटरनेट पर आवेदन करना होगा।

ये भी पढ़ें - UP : यूपी में सभी काम होंगे आसान, बस करना होगा इस नंबर पर कॉल 

RMR कर्मियों को पक्का घर मिल गया

बाद में, उनके आवेदनों की छंटनी करने के बाद सरकारी आवास की सुविधा दी जाएगी। NMDC ने तीन मई को करीब 4500 RMR कर्मचारियों को पक्का किया था। इन कर्मियों को नियुक्ति पत्र स्वयं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिए थे। शाह ने उसी समय घोषणा की कि इन कर्मचारियों को स्थायी किया जाएगा और उन्हें समान सुविधाएं मिल जाएंगी जो अन्य कर्मचारियों को मिलती हैं।

ग्रेड पे पर घर मिलता है

एनडीएमसी (NDMC) में ग्रेड पे के हिसाब से अधिकारियों और कर्मचारियों को घर मिलता है। एनडीएमसी (NDMC) में लगभग चार हजार घर हैं। कई पहले से ही आवंटित हो चुके हैं। इसलिए, जो पद रिक्त होंगे, उनमें इन कर्मियों को रहने की सुविधा दी जाएगी। एनडीएमसी (NDMC) के आवास में अधिकारियों और कर्मचारियों में काफी प्रतिस्पर्धा है। वैसे, एनडीएमसी (NDMC) ने आवास आवंटन प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑनलाइन बनाया है।

ये भी पढ़ें - Up News : यूपी वासियों को मिलेगा दिवाली पर बड़ा तोहफा, फ्री में दिए जाएंगे गैस सिलेंडर 

NMDC द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, नगर सहायक 9 अक्तूबर (Oct.) से 11 अक्तूबर (Oct.) तक इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। यह आवेदन 12 अक्तूबर (Oct.) से 16 अक्तूबर (Oct.) तक उनके विभाग द्वारा जांच जाएगा। 17 अक्तूबर (Oct.) से 20 अक्तूबर (Oct.) तक आवास आवंटन की प्रक्रिया चलेगी।

यह एनडीएमसी (NDMC) के पालिका सहायक ग्रुप सी में हैं, इसलिए टाइप दो के आवास के हकदार हैं। हालाँकि, एनडीएमसी (NDMC) ने जारी किया हुआ आदेश स्पष्ट नहीं है कि वह किस श्रेणी का आवास पाएंगे। एनडीएमसी (NDMC) में टाइप एक से टाइप पांच तक के आवास कर्मचारियों को पे स्केल और ग्रेड पे के हिसाब से आवास दिया जाता है, साथ ही उनके ग्रुप के हिसाब से भी।