दूसरे देशों में Royal Enfield की हिमालयन डबल प्राइस में हुई लॉन्च, अपने देश में क्या 
 

Royal Enfield Himalayan Price : रॉयल एनफील्ड ने नई हिमालयन 450 बाइक पेश की है। अगर आप खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो इसकी कीमत और फीचर्स की पूरी जानकारी प्राप्त करें। भारतीय बाजार की तुलना में दुनिया भर में डबल कीमत में लॉन्च किया गया है। 

 

The Chopal : अब रॉयल एनफील्ड ने अपनी नवीनतम हिमालयन 450 मोटरसाइकिल को यूरोप में भी पेश किया है। कंपनी ने इसे भारत में अपने पहले मोटोवर्स शो में लॉन्च किया था। कुल मिलाकर, आप भारत के अलावा यूके, फ्रांस और इटली में भी इस मोटरसाइकिल खरीद सकते हैं। विशेष रूप से, ये विदेशों में भारतीय बाजार की तुलना में काफी महंगे होंगे। इसकी शुरूआती कीमत भारत में 2.69 लाख रुपए है। जबकि इसकी कीमत इटली और फ्रांस में 5900 यूरो, यानी 5.30 लाख रुपए है। वहीं, यूके में इसकी कीमत लगभग 6 लाख रुपए (GBP 5,750) है। 

ये पढ़ें - Maruti की पहली इलेक्ट्रिक कार देगी 550 Km का माईलेज, जाने कब दौड़ेगी सड़कों पर 

452cc का दमदार इंजन

नई हिमालयन में एक नया लिक्विड-कूल्ड 452cc सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 40hp की पावर और 40Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसे शेरपा 450 नाम दिया गया है। इसे स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। यह काफी हल्का है। इस इंजन का वजन पुराने LS 411 मोटर से लगभग 10 किलोग्राम कम है।

गूगल मैप नेविगेशन भी मिलेगा

इसमें नया सर्कुलर 4-इंच TFT डैश है, जिसे आप ब्लूटूथ के माध्यम से फोन से कनेक्ट कर सकते हैं। इसमें आप गूगल मैप नेविगेशन भी देख सकते हैं। बाएं स्विच क्यूब पर जॉयस्टिक के माध्यम से म्यूजिक प्लेबैक को कंट्रोल किया जा सकता है। नई हिमालयन राइड-बाय-वायर वाली पहली रॉयल एनफील्ड बाइक भी है। इसमें दो राइडिंग मोड इको और परफॉर्मेंस हैं।

230mm का ग्राउंट क्लीयरेंस

नई हिमालयन बाइक में एक बिल्कुल नया स्टील ट्विन-स्पर फ्रेम मिलता है। नए हिमालयन पर 43mm USD फोर्क और प्रीलोड-एडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन मिलता है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 230mm का है। इसके बावजूद स्टॉक सीट की ऊंचाई 825mm है। इसे 845mm तक बढ़ाया जा सकता है और इसे 805mm तक कम किया जा सकता है।

डुअल-चैनल ABS से लैस

पिछली बाइक की तरह व्हील का साइज 21/17-इंच (फ्रंट/रियर) है। हालांकि, टायर बिल्कुल नए हैं और खास रूप से नए हिमालयन के लिए डिजाइन किए गए हैं। ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो फ्रंट में 320mm डिस्क और रियर में 270mm डिस्क द्वारा कंट्रोल किया जाता है। इसमें डुअल-चैनल ABS है, जिसे बंद किया जा सकता है।

ये पढ़ें - मात्र 9 हजार में मिल रहा हैं TVS का ये स्मार्ट स्कूटर, माइलेज 62 Km