Bihar वाले बचके, गर्मी से मची हाय-तौबा, लू का अलर्ट जारी
 

Bihar Weather Today : इन दिनों गर्मी बहुत अधिक है। वैशाख में गर्मी चैत में ही आती है। लू को लेकर मौसम विभाग ने भी चेतावनी दी है। इस बार मौसम विभाग ने कहा कि भयंकर लू पड़ने की उम्मीद है। विभाग ने बिहार के किन जिलों को लू का अलर्ट जारी किया है? 

 

Bihar Weather Forecast - अप्रैल के महीने में ही गर्मी ने हाय-तौबा मचा रखी है। जून-जुलाई की गर्मी अप्रैल में ही भारी हो गई है। लोगों को बिहार की गर्मी ने परेशान करना शुरू कर दिया है। तापमान लगभग 40 होने लगा है। शनिवार को पटना में तापमान 38 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम 24 डिग्री था। आर्द्रता 22% रही। आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से 12 बजे से 3 बजे तक घर से बाहर नहीं निकलने को कहा है।

चैत के महीने में ही वैशाख के गर्मियों का अनुभव होने लगा है। लोगों की चिंता बढ़ी है। 10 बजे से ही धूप और गर्मी बढ़ने से लोग बाहर निकलने से बच रहे हैं। दोपहर में निकलने वाले लोग छांव की तलाश कर रहे हैं। शनिवार को पटना का मौसम था, जहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री था और न्यूनतम 24 डिग्री था। आर्द्रता 22 % रही। 2 से 3 दिनों के भीतर बिहार के कई जिलों में पारा 40 से अधिक हो सकता है। लोगों को सावधान रहने का आह्वान किया गया है।

विभाग ने लोगों से 12-3 बजे के बीच घर से बाहर न निकलने की अपील

आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से बेवजह घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। साथ ही कर्मचारियों को उनके काम के समय को बदलने के लिए कहा गया है। मजदूरों को सुबह छह से दोपहर एक बजे तक और फिर दोपहर तीन से छह बजे तक काम करने का आदेश दिया गया है। बिहार में कई जिलों में भी लू चलने की उम्मीद है।

गर्मी से लोग परेशान , प्रशासन ने उठाएं आवश्यक कदम

गर्मी बढ़ने के बाद गांव से लेकर शहर में चापाकल के भी हलख सूखने लगे हैं। शहर में आने वाले लोगों को पेयजल सुविधा मुहैया कराने के लिए नगर परिषद द्वारा चौक चौराहा पर लगाए गए छोटी नल जल की टंकी भी सूखी रह रही है।

इन दिनों इतनी तेज गर्मी (intense heat wave in Bihar) पड़ रही है कि दोपहर में लोग प्यास बुझाने के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। गर्मी बढ़ने के बाद पशु पक्षियों को भी प्यास बुझाने के लिए इधर-उधर विचरण करना पड़ रहा है। गर्मी से निपटने के लिए प्रशासन को यथोचित कार्रवाई करने की जरूरत है।

इन जिलों में लू का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD Updates) ने पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, पटना, भोजपुर, बक्सर, भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, जहानाबाद, अरवल, जमुई, बांका, भागलपुर, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय एवं बेगूसराय जिलों के लिए येलो अलर्ट (yellow alert for heatwave in Bihar) जारी किया गया है। इन जिलों के कुछ इलाकों में भीषण गर्मी पड़ने के साथ ही लू चलने की आशंका है।

शहर     अधिकतम तापमान   न्यूनतम तापमान

पटना      36 डिग्री सेल्सियस     25 डिग्री सेल्सियस

बेगूसराय  35 डिग्री सेल्सियस    24 डिग्री सेल्सियस

भागलपुर  35 डिग्री सेल्सियस    24 डिग्री सेल्सियस

दरभंगा    37 डिग्री सेल्सियस    24 डिग्री सेल्सियस

मुजफ्फरपुर 37 डिग्री सेल्सियस  24 डिग्री सेल्सियस