UP में गरीबों को मिलेगा मुफ़्त मकान, घरों में फ्री में लेगेंगे ये बिजली उपकरण 
 

UP News: उत्तर प्रदेश में गरीबों को मुफ्त मकान देने पर बड़ी अपडेट सामने आई हैं। यूपी में फ्री मकान देने के लिए अब जांच भी शुरू कर दी गई हैं। बता दे की जांच करने के लिए पांच विभागों के अधिकारियों चयनित किया गया हैं। पढ़ें पूरी खबर विस्तार से-

 

Uttar Pradesh News : यूपी के गरीबों परिवारों के लिए बड़ी खुशखबरी मिली हैं। अब पांच विभागों की टीम ने जांच भी शुरू कर दी हैं। अकबरनगर के गरीबों को मुफ्त घर देने के लिए लखनऊ में परीक्षण शुरू हो गया है। एलडीए सहित पांच विभागों के अधिकारियों को जांच की जिम्मेदारी दी गई है। इसकी जांच अगले सप्ताह पूरी हो जाएगी। यहां योग्य लोगों को इसके बाद पीएम आवास योजना के घर प्राधिकरण द्वारा दिए जाएंगे। अकबरनगर के गरीब लोगों को विस्थापित कोटे में पीएम आवास योजना से मुफ्त घर मिलेंगे। 1700 लोगों ने घरों में पंजीकरण कराया है। यहां पहले एलडीए ने कुल 1139 लोगों को चिन्हित कर नोटिस दिए थे। इनके घरों को गिराने की आज्ञा दी गई है। इसमें लगभग पांच सौ लोग गरीब हैं।

उन्हें पीएम आवास योजना के घर मुफ्त में मिलेंगे। जिन 1700 लोगों ने आवेदन किया था, उनकी योग्यता की जांच शुरू हो गई है। एलडीए उपाध्यक्ष डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि जांच में पांच विभागों (एलडीए, जिला प्रशासन, नगर निगम और सूडा) के अधिकारी शामिल हैं। अफसरों की जांच रिपोर्ट आने के बाद अकबरनगर के लोगों को घर मिलेगा। सभी को बसंतकुंज में पीएम आवास प्राप्त होगा।

मुफ़्त मकान के साथ दो पंखे और बल्ब फ्री मिलेगें 

एलडीए उपाध्यक्ष डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के सभी घरों में फ्री दो पंखे और बल्ब लगाने का आदेश दिया है। पीएम आवास योजना के घरों में एलडीए खुद पंखे लगाएगा। वीसी ने बताया कि पंखे और बल्बों को जलाने के निर्देश दिए गए हैं। गर्मी में रहने वाले लोगों को इससे कोई परेशानी नहीं होगी। पंखा प्रकाश से लोग जल्दी रह सकते हैं।