Gold- Silver Price: अपने रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद सोने के भाव में आज गिरावट, चेक करें लेटेस्ट रेट
Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में कल सोने का भाव नए रिकॉर्ड पर जानें के बाद आज फिर टूट गया। सोने के रेट में आज 184 रुपये का सुधार आया। सोने का रेट आज 57,138 रुपये पर कारोबार कर रहा है। 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट कल मंगलवार को 57,322 रुपये तक पहुँच कर बंद हुआ। चांदी के भाव में भी 120 रुपये तक की गिरावट आई और दाम 67,900 रुपय तक आ गया। अगर आपके घर में जल्द कोई शादी होने वाली है और आप भी गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आज का ताजा रेट आप जरूर जान लें।
57,100 रुपये के ऊपर पहुच गया सोना
सोना आज 57,138 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। बीते शुक्रवार को दाम 57,000 रुपये के ऊपर तक चला गया था और अभी भी दाम 57,000 रुपये के ऊपर भी बने हुए हैं। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें अधिकतर ज्वैलरी बनाई जाती है उसमें 169 रुपये की गिरावट भी आज आई और आज ये 52,338 रुपये तक कारोबार कर रहा है।
IBJA पर आज 25 जनवरी को सोने-चांदी का रेट
IBJA की वेबसाइट पर दिये सोने और चांदी के आज के ताजा भाव नीचे टेबल में दिये गए हैं। टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड का रेट भी दिया गया है। साथ ही एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। आज सोने और Silver के आज के रेट की तुलना कल मंगलवार के बंद भाव से भी की गई है। ताकि आपको तेजी- मंदी का सही पता लगे। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी का ताजा भाव.
धातु 25 जनवरी का रेट (रुपये/10 ग्राम) 24 जनवरी का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 57138 57322 -184
Gold 995 (23 कैरेट) 56909 57092 -183
Gold 916 (22 कैरेट) 52338 52507 -169
Gold 750 (18 कैरेट) 42854 42992 -138
Gold 585 ( 14 कैरेट) 33426 33533 - 107
Silver 999 67947 Rs/Kg 68137 Rs/Kg -190 Rs/Kg
गोल्ड के रेट में आगे रह सकती है तेजी
अगर एक्सपर्ट की माने तो सोने का रेट इस साल 64,000 रुपये के भाव को भी पार कर सकता है। अभी सोने के मौजूदा ट्रेंड को देखें तो गोल्ड जल्द इस लेवल पर पहुंच भी सकता है। अगर केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया की माने तो इस साल सोने के भाव में तेजी बनी रह सकती है। सेंट्रल बैंक के गोल्ड खरीदने का पॉजिटिव असर गोल्ड पर भी नजर आएगा। अजय केडिया ने कहा कि 2023 में सोना 64,000 रुपए के स्तर तक भी पहुंच सकता है।
Also Read: Commodity: ग्वार और ग्वार गम की कीमतों में आज बदलाव, जीरा उछाल पर, जानें धनिया समेत ताज़ा भाव अपडेट