बजट 2023 से पहले महंगाई मोर्चे पर आम आदमी को राहत, भारत में सस्ता हुआ ये सामान 
 

 

The Chopal, नई दिल्ली: देश में महंगाई के मोर्चे पर अच्छी खबर आ रही है। थोक मूल्य सूचकांक (WPI) पर आधारित महंगाई दिसंबर 2022 में घटकर 4.95 % पर आ गई। और जानकारों के मुताबिक मुख्य रूप से खाद्य पदार्थों और कच्चे तेल की कीमतों में कमी के चलते यह गिरावट दर्ज हुई। अब डब्ल्यूपीआई आधारित महंगाई नवंबर 2022 में 5.85 % और दिसंबर 2021 में 14.27 % थी। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि दिसंबर 2022 में खाद्य वस्तुओं की महंगाई निगेटिव 1.25 % और ईंधन तथा बिजली की महंगाई 18.09 % तक थी। समीक्षाधीन महीने में विनिर्मित उत्पादों की महंगाई 3.37 % थी।

मंत्रालय के बयान के अनुसार दिसंबर 2022 में महंगाई की दर में यह कमी मुख्य रूप से खाद्य पदार्थों, खनिज तेलों, कच्चे तेल तथा प्राकृतिक गैस, खाद्य उत्पादों, वस्त्रों और रसायनों तथा रासायनिक उत्पादों की कीमतों में गिरावट के चलते हुई। इससे पहले खुदरा महंगाई (Retail Inflation) दर में भी दिसंबर में गिरावट भी आई थी। दिसंबर में खुदरा महंगाई दर घटकर 5.72 % तक आ गई थी। उससे पहले नवंबर में यह 5.88 % तक रही थी।

भारत का व्यापार घाटा बढ़ा

इस बीच देश का निर्यात बीते वर्ष दिसंबर महीने में 12.2 % घटकर 34.48 अरब डॉलर तक रहा। एक साल पहले 2021 के इसी महीने में यह 39.27 अरब डॉलर तक था। वाणिज्य मंत्रालय के सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक , महीने में आयात भी घटकर 58.24 अरब डॉलर तक रहा, जो एक साल पहले समान महीने में 60.33 अरब डॉलर तक का था। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-दिसंबर के दौरान देश का कुल निर्यात नौ % तक बढ़कर 332.76 अरब डॉलर रहा। आयात भी इसी अवधि में 24.96 प्रतिशत बढ़कर 551.7 अरब डॉलर तक पहुंच गया। वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद, भारत देश का निर्यात बेहतर बना हुआ है।

Also Read: मंडी भाव 16 जनवरी 2023: नरमा, ग्वार, सरसों, गेहूं, तारामीरा, मुंग एवं विभिन्न सभी कृषि फसलों के ताज़ा भाव