Bank FD Rates : कौनसे बैंक में क्या चल रही है एफडी की दरें, जानिए किस बैंक एफडी में सबसे ज्यादा लाभ

 

Bank FD Rates : एफडी निवेश के लिए एक सुरक्षित विकल्प माना जाता है। बैंक एफडी का ब्याज ग्राहकों को आकर्षित करता है। अलग-अलग बैंकों में अलग-अलग एफडी की ब्याज दरें चल रही हैं। चलिए जानते हैं किस बैंक में आज के समय में क्या ब्याज दर चल रही हैं। 

असमंजस के बीच एफडी अच्छा विकल्प

शेयर बाजार में हो रहे उतार-चढ़ाव से लोग निवेश करने से बच रहे हैं। सेंसेक्स और निफ्टी का इस समय काफी बुरा हाल है। गोल्ड को लेकर भी निवेशको में असमंजस की स्थिती बनी हुई है। अगर सुरक्षित निवेश की बात करे तो आज के समय में बैंक एफडी आज भी निवेश करने का एक बेहतर विकल्प है। चलिए खबर में जानते हैं कौन सा बैंक कितना ब्याज दे रहा है। 

सरकारी बैंकों की एफडी ब्याज दरें

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की ओर से सामान्य ग्राहकों को एफडी पर 6.45 प्रतिशत तक ब्याज दिया जा रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 7.05 प्रतिशत तक ब्याज का लाभ मिल रहा है। वहीं बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) सामान्य ग्राहकों को 6.45 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 7 प्रतिशत तक ब्याज दे रहा है। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की एफडी पर सामान्य ग्राहकों को 6.6 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 7.1 प्रतिशत तक ब्याज मिल रहा है। वहीं बैंक ऑफ इंडिया में (Bank of India) भी सामान्य ग्राहकों को 6.6 और वरिष्ठ नागरिकों को 7.1 प्रतिशत तक का  ब्याज दे रहा है। कैनरा बैंक (Canara Bank) सामान्य ग्राहकों को 6.5 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 7 प्रतिशत तक ब्याज का लाभ दे रहा है।

निजी बैंकों में भी मिल रहा अच्छा रिटर्न

निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक ( HDFC Bank) में सामान्य ग्राहकों को एफडी पर 6.5 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 7 प्रतिशत तक ब्याज मिल रहा है। आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) सामान्य ग्राहकों को 6.6  प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 7.1 प्रतिशत तक ब्याज ऑफर कर रहा है। एक्सिस बैंक (Axis Bank) सामान्य ग्राहकों को 6.45 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 7.2 प्रतिशत तक ब्याज दे रहा है। वहीं कोटक महेंद्रा बैंक ( Kotak Mahindra Bank) सामान्य ग्राहकों को 6.8 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 7.3 प्रतिशत तक ब्याज ऑफर कर रहा है।

सबसे ज्यादा ये बैंक दे रहा ब्याज

एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज देने वाले बैंकों में इस समय आरबीएल बैंक (RBL Bank) का नाम शामिल है। बैंक सामान्य ग्राहकों को 7.2 प्रतिशत तक और वरिष्ठ नागरिकों को 7.70 प्रतिशत तक ब्याज ऑफर कर रहा है। यानी मौजूदा समय में आरबीएल बैंक की एफडी दरें एसबीआई और एचडीएफसी दोनों से अधिक हैं।