Bank Holiday : जून महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, RBI ने जारी की लिस्ट
TheChopal: नई तकनीकी के इस दौर में बैंक खाते का इस्तेमाल तो हम सब करते ही है। ऐसे में बैंक जाने से पहले हमें बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट को जरुर चेक कर लेना चाहिए। देशभर में बैंक हॉलिडे लिस्ट (Bank Holiday) रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) द्वारा तैयार की जाती हैं। हाल ही में आरबीआई की तरफ से जून महीने में बैंकों की होने वाली छुट्टियों से जुड़ी एक नई लिस्ट जारी की गई है। अगर आपको भी जून महीने में बैंक से जुड़ा कोई काम है और आप बार-बार बैंक के चक्कर लगाना नहीं चाहते हैं तो आइए जान लेते हैं जून महीने में देश भर में कुल कितने दिन बंद रहेंगे बैंक-
अगर आपको बैंक में कोई जरूरी काम है, तो पहले RBI (Reserve Bank of India) की छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें। इससे आपको पता चल जाएगा कि इस महीने बैंक किन-किन दिनों बंद रहेंगे। ऐसा न हो कि आप समय निकालकर बैंक पहुंचें और वहां गेट पर आपको ताला लटका मिले।
इतने दिन बंद रहेंगे बैंक
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के अनुसार, जून 2026 में देशभर में बैंक कुल 11 दिन बंद रहेंगे। इनमें रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार के साथ-साथ अलग-अलग राज्यों के स्थानीय त्योहारों की छुट्टियां भी शामिल हैं।
साप्ताहिक छुट्टियां
14 जून (रविवार)
21 जून (रविवार)
28 जून (रविवार)
शनिवार की छुट्टियां
13 जून (दूसरा शनिवार)
27 जून (चौथा शनिवार)
राज्य और त्योहारों के अनुसार छुट्टियां
15 जून (सोमवार): राजा संक्रांति (भुवनेश्वर) और YMA डे (आइजोल)
25 जून (गुरुवार): मुहर्रम (विजयवाड़ा)
26 जून (शुक्रवार): मुहर्रम/आशुरा (दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, पटना समेत कई शहरों में)
29 जून (सोमवार): संत गुरु कबीर जयंती (शिमला)
30 जून (मंगलवार): रेमना नी (आइजोल)
ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी जारी
सबसे बढिया बात तो यह है कि बैंक शाखाएं बंद रहने पर भी ज्यादातर ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं (Online banking services) सही तरीके से काम करती रहेंगी। UPI, NEFT और RTGS के जरिए आप पैसे भेज सकते हैं, बिलों का भुगतान कर सकते हैं और अपने अकाउंट का बैलेंस भी चेक कर सकते हैं। कैश निकालने के लिए ATM की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। हालांकि, कभी-कभी तकनीकी समस्या के कारण इन सेवाओं में थोड़ी देर के लिए रुकावट आ सकती है।