Bank News : एक कॉल से खाली हो गया महिला का अकाउंट, पुलिस को मिली शिकायत

जालसाज़ लोगों के खातों से लाखों रुपये निकाल लेते हैं और खाताधारकों को इसकी भनक तक नहीं लगती। हाल ही में ऐसा ही मामला हुआ है। जहां एक महिला के फोन पर फोन आता है और पैसे ट्रांसफर करने का झांसा देकर एक लाख रुपये निकाल लिए जाते हैं नीचे खबर में पूरा मामला पढ़ें: 

 

The Chopal News : एक लाख पांच हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है, एक महिला को जानकार बताकर बैंक खाता में पैसे ट्रांसफर करने का झांसा देकर। पीड़ित महिला ने साइबर क्राइम पुलिस थाना में शिकायत की है।

हालु बाजार क्षेत्र निवासी तनूजा ने साइबर क्राइम पुलिस थाना में दी शिकायत में बताया कि वह गृहिणी हैं। गत रात सात जनवरी को उसके फोन पर एक कॉल आया था। जिसमें उसने कहा कि तिगड़ाना से उनका जानकार मनोज शर्मा बोल रहा है। उसके दोस्त का भाई एक दुर्घटना में घायल हो गया है। वह अस्पताल में भर्ती हो गया है। वह अपने दोस्त को पैसे भेज रहे हैं क्योंकि उनके खाता से पैसे नहीं जा रहे हैं। 

जो बताए गए खाते में भेजने को कहा गया था। उन्होंने कुछ संदेश भेजे, जिसमें 25 हजार, 7 हजार, 28 हजार और 45 हजार रुपये भेजे गए। बाद में उसे पता चला कि धोखाधड़ी से उसी के बैंक खाता से एक लाख पांच हजार रुपये निकाल लिए गए थे। इस मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। साइबर क्राइम पुलिस थाना ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

Also Read : UP News : प्रयागराज और प्रतापगढ़ में विकसित होगा नया औद्योगिक क्षेत्र, बजट किया गया जारी