Diesel Petrol Price Hike : आज फिर डीजल पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी, आम आदमी की जल रही जेब

The Chopal , New Delhi Diesel Petrol Price Hike : आम आदमी का तेल निकल रहा है. आज फिर सरकारी तेल कंपनीयों द्वारा डीजल पेट्रोल के दाम बढ़ाए गए है. पेट्रोल -डीजल के आए दिन लगातर दाम बढ़ रहे है. आमजन को महंगाई से बहुत ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है. जनता महंगाई से बेहाल
 

The Chopal , New Delhi

Diesel Petrol Price Hike : आम आदमी का तेल निकल रहा है. आज फिर सरकारी तेल कंपनीयों द्वारा डीजल पेट्रोल के दाम बढ़ाए गए है. पेट्रोल -डीजल के आए दिन लगातर दाम बढ़ रहे है. आमजन को महंगाई से बहुत ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है. जनता महंगाई से बेहाल है. बता दें की डीजल- पेट्रोल के दाम इस महीने में 14वीं बार बढ़े है. सरकारी तेल कंपनियों की और से आज फिर पेट्रोल व डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. पेट्रोल की अधिकतम कीमत 37 पैसे तक बढ़ी हैं तो वहीं डीजल की कीमत भी 37 पैसे तक बढ़ी हैं

वाहन ईंधन कीमतों में इस महीने में 14वीं बार बढ़ोतरी के बाद देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें शनिवार को नई ऊंचाई पर जा पहुंचीं. वहीं आज की बात करें तो हरियाणा प्रदेश में पेट्रोल 96.97 रुपए और वहीं डीजल 90.27 रुपए लीटर हो गया है. दिल्ली में पेट्रोल 98.11 रुपए और डीजल 88.65 रुपए लीटर पहुंच गई है. Diesel Petrol Price Hike

पेट्रोल- डीजल कीमतें रोजाना सुबह 6 बजे तय होती हैं. इनके दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और दूसरी खर्चे जोड़ने के बाद यह दोगुने के करीब पहुंच जाते हैं. विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है.

बता दें की इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं. डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं. वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं. पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है.

अब आप पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक आपको RSP अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. बता दें कि हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा,

Haryana Board 12th Result : हरियाणा बोर्ड ने शुरू की रिजल्ट की तैयारी, ऐसे तैयार होगा परिणाम

Up News : पिता को मरा समझ यूपी में किया था पिंडदान, 28 साल बाद हरियाणा में मिले,