Gold and Silver Rate: सोने की कीमत में दूसरे दिन भी गिरावट, पीक से काफी नीचे आए भाव 
 

Gold Rate Today: आज मंगलवार 25 मार्च को सोने की कीमतों में गिरावट आई हैं। सोने की कीमत हर दिन बदलती रहती हैं। अपने पीक से सोने का भाव काफी नीचे आ गया है। लगातार दूसरे दिन सोने की कीमत कम हुई है।  

 
Gold and Silver Rate: सोने की कीमत में दूसरे दिन भी गिरावट, पीक से काफी नीचे आए भाव 

The Chopal : आज मंगलवार 25 मार्च, सोना का भाव कम हो गया है। अपने पीक से सोने का भाव काफी नीचे आ गया है। लगातार दूसरे दिन सोने की कीमत कम हुई है। जानकारी के लिए बता दे की 24 कैरेट सोना 89,700 रुपये के ऊपर और 22 कैरेट गोल्ड 82,100 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। एक किलो चांदी का मूल्य 1,00,900 रुपये है। आज चांदी की कीमत स्थिर है। 25 मार्च को सोने-चांदी की कीमतें यहाँ देखें।

चांदी की कीमत

25 मार्च 2025 को चांदी का रेट 1,00,900 रुपये/kg था। चांदी की कीमत में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।

24 मार्च को दिल्ली-मुंबई में सोने की दरें

22 कैरेट सोना मंगलवार, 25 मार्च 2025 को 82,290 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जबकि 24 कैरेट सोना 89,760 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 22 कैरेट सोना मुंबई में 82,140 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि 24 कैरेट सोना 89,610 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। आज देश भर में सोने का भाव गिर रहा है। आज सोना 200 रुपये सस्ता हुआ है।

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली     82,290     89,760
चेन्नई     82,140     89,610
मुंबई     82,140     89,610
कोलकाता     82,140     89,610

सोने की कीमतों में गिरावट का क्या कारण है?

डॉलर की मजबूती, वैश्विक बाजारों में कमजोरी और निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली सोने की कीमतों में गिरावट का मुख्य कारण हैं।  अमेरिकी डॉलर का मजबूत होना सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ाता है क्योंकि अंतरराष्ट्रीय निवेशकों को सोना खरीदना महंगा हो जाता है, जिससे इसकी मांग कम हो जाती है।

देश में सोने की कीमतों का निर्धारण कैसे होता है?

भारत में सोने की कीमत कई कारणों से बदलती रहती है, जैसे सरकारी टैक्स, अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमतें और रुपये में गिरावट।  सोना हमारी परंपराओं और त्योहारों का महत्वपूर्ण हिस्सा है और यह निवेश का जरिया भी है।  इसकी मांग, खासकर त्योहारों और शादी के समय, बढ़ जाती है।