Gold Ka Bhav: सोने की कीमत में तेजी रही या मंदी, जानिए अलग-अलग शहरों की लिस्ट

Gold Silver Price Today : सोने की कीमत में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई है। अमेरिका के उत्पादक मूल्य सूचकांक के कमजोर आंकड़ों के बाद अमेरिकी डॉलर में आई गिरावट से सोने में तेजी आई। दिल्ली में सोने की कीमत 220 रुपये बढ़कर 80,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।

 

Gold Silver Price Today : आज 16 जनवरी गुरुवार के दिन 24 कैरेट सोने की कीमत 80,770 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई, जबकि चांदी 93,600 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है। यहां 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने की कीमतों के साथ-साथ चांदी के भाव भी दिए गए हैं।

प्रमुख शहरों में सोने के दाम 

शहर दाम (22 कैरेट) दाम (24 कैरेट)
दिल्ली 74,050 रुपए प्रति 10 ग्राम 80,770 रुपए प्रति 10 ग्राम
मुंबई  73,900 रुपए प्रति 10 ग्राम 80,620 रुपए प्रति 10 ग्राम
जयपुर 74,050 रुपए प्रति 10 ग्राम 80,770 रुपए प्रति 10 ग्राम
कोलकाता 73,900 रुपए प्रति 10 ग्राम 80,620 रुपए प्रति 10 ग्राम
नोएडा 74,050 रुपए प्रति 10 ग्राम 80,770 रुपए प्रति 10 ग्राम
लखनऊ 74,050 रुपए प्रति 10 ग्राम 80,770 रुपए प्रति 10 ग्राम
चेन्नई 73,900 रुपए प्रति 10 ग्राम 80,620 रुपए प्रति 10 ग्राम

प्रमुख शहरों में चांदी के दाम 

शहर दाम
दिल्ली 93,600 रुपए प्रति किलोग्राम
मुंबई 93,600 रुपए प्रति किलोग्राम
जयपुर 93,600 रुपए प्रति किलोग्राम
कोलकाता 93,600 रुपए प्रति किलोग्राम
नोएडा 93,600 रुपए प्रति किलोग्राम
लखनऊ 93,600 रुपए प्रति किलोग्राम
चेन्नई 1,01,000 रुपए प्रति किलोग्राम

सोने की शुद्धता कैसे जांचें?

सोने में निवेश करने वाले ग्राहकों के लिए शुद्धता सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। सोने की शुद्धता हॉलमार्किंग के माध्यम से जांची जाती है। यह सोने की गुणवत्ता का प्रमाण है और हर कैरेट के सोने पर 
इसका अलग नंबर होता है:

24 कैरेट सोने पर हॉलमार्क: 999
22 कैरेट सोने पर हॉलमार्क: 916
18 कैरेट सोने पर हॉलमार्क: 750

कैरेट गोल्ड का क्या मतलब है?

कैरेट सोने की शुद्धता को मापने का पैमाना है।
24 कैरेट: यह 100% शुद्ध सोना होता है, जिसमें कोई अन्य धातु नहीं मिलाई जाती।
22 कैरेट: इसमें 91.6% शुद्ध सोना और 8.4% अन्य धातु (जैसे तांबा, चांदी) मिलाई जाती हैं।

BIS हॉलमार्क से शुद्धता जांचें

बीआईएस (BIS) हॉलमार्क सोने की प्रमाणिकता की गारंटी देता है। ग्राहक BIS Care ऐप का उपयोग करके भी सोने की शुद्धता जांच सकते हैं। इसमें हॉलमार्क नंबर दर्ज कर यह सुनिश्चित किया जा सकता है कि सोना असली है या नहीं।