Gold Price: सोने की कीमतों में भारी गिरावट, जाने दिल्ली समेत बड़े शहरों का ताजा रेट
Gold Price: सोने की कीमतों में गिरावट आने के बाद खरीदने वालों को बड़ी राहत मिली है। सोने की कीमत 100000 को छूकर अब बड़ी गिरावट का सामना कर रही है। आज सोने की कीमत में बड़ी कटौती हुई है।

The Chopal : सोने की कीमतों में तेज़ गिरावट देखी गई है, जिससे खरीदारों को बड़ी राहत मिली है। भारत में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। गुरुवार को सोना खरीदने वालों को बड़ी राहतमिली हैं। आज कीमतें भारी गिरावट आई हैं और 92000 से फिसल गई हैं। बता दे की 0.86 प्रतिशत गिरावट के साथ सोने की कीमत MCX पर 91,475 रुपए प्रति 10 ग्राम है, जबकि चांदी की कीमत 1.19 प्रतिशत घटकर 94,330 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
बुधवार को सोना
राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को सोने की कीमत 650 रुपए गिरकर 96,850 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत पिछले बाजार सत्र में 97,500 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने बताया। 99.5% शुद्धता वाले सोने का भाव (सभी करों सहित) बुधवार को 700 रुपए घटकर 96,400 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। मंगलवार को प्रति 10 ग्राम यह 97,100 रुपए भाव था।
अबन्स फाइनेंशियल सर्विसेज के सीईओ चिंतन मेहता ने कहा, ‘‘व्यापार तनाव कम होने से सोने की कीमतों में गिरावट जारी है, क्योंकि प्रमुख अर्थव्यवस्थाएं अमेरिका के साथ व्यापार समझौते कर रही हैं। चीन भी ऐसा करने वाले देशों में शामिल हो गया है क्योंकि दोनों देशों ने 90 दिन की शुल्क कटौती पर समझौता किया था।
आज किस शहर में क्या रही कीमत
बता दे की 22 कैरेट सोने की कीमत चेन्नई में सुबह 8 बजे तक प्रति 10 ग्राम 88,560 रुपये है। 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 96,610 रुपये है। 18 कैरेट सोने का ताजा 10 ग्राम मूल्य 72960 रुपये है। 15 मई को दिल्ली में 22 कैरेट सोने का 10 ग्राम 88,710 रुपये और 24 कैरेट का 10 ग्राम 96,760 रुपये है। 18 कैरेट सोने की प्रति 10 ग्राम की कीमत 72,590 रुपये है। 22 कैरेट सोने की 10 ग्राम की कीमत मुंबई में 88,560 रुपये है। 24 कैरेट सोने की प्रति 10 ग्राम की कीमत 96,610 रुपये है। 18 कैरेट सोना की 10 ग्राम की कीमत 72,460 रुपये है।
मूल्य अन्य शहर में क्या है?
इसके अलावा, इंदौर में 22 कैरेट सोने का 10 ग्राम 88,800 रुपये है, जबकि 24 कैरेट का 10 ग्राम 93,240 रुपये है। इंदौर में एक किलो चांदी 1,09,000 रुपये में खरीदी जा सकती है। 22 कैरेट सोना आज 8,880 रुपये प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोना 9,324 रुपये प्रति ग्राम में मध्य प्रदेश के भोपाल में मिल रहा है। जबकि भोपाल में चांदी का एक किलोग्राम 1,09,000 रुपये है। आज ही कुछ घंटों बाद सोने की कीमत में एक बार फिर से बदलाव होगा।