Sone Ke Bhav: औंधे मुंह गिरे सोने के भाव, चांदी में दिखी तेजी
Gold Price Today: देश में सोने की कीमतें अब डोमेस्टिक और ग्लोबल दोनों फैक्टर्स से प्रभावित हो रही हैं। हैदराबाद में 22 कैरेट सोने का भाव 108,790 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। वहीं, सोने की तुलना में चांदी की तेजी अभी भी बरकरार है, जो निवेशकों और बाजार पर लगातार प्रभाव डाल रही है।
The Chopal : देश में सोने की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी पर दशहरे के बाद ब्रेक लग गया है। 3 अक्टूबर को दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 118,830 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। 22 कैरेट गोल्ड भी गिरावट में रहा। शारदीय नवरात्रि शुरू होते ही सोने की कीमतें लगातार नई ऊँचाइयों को छू रही थीं, लेकिन अब खरीदारों को थोड़ी राहत मिली है। आइए जानते हैं देश के 10 बड़े शहरों में सोने के लेटेस्ट रेट।
चांदी की कीमतों में तेजी जारी
सोने की गिरावट के बावजूद चांदी की कीमतों में तेजी बरकरार है। 3 अक्टूबर को चांदी का भाव 100 रुपये बढ़कर 1,53,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। दिल्ली के सराफा बाजार में 1 अक्टूबर को चांदी का भाव 1,50,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर था। निवेशकों और ज्वैलर्स के लिए चांदी अब भी आकर्षक निवेश विकल्प बनी हुई है।
देश के प्रमुख शहरों में सोने के रेट्स (3 अक्टूबर 2025)
| शहर | 22 कैरेट | 24 कैरेट |
| हैदराबाद | 108,790 | 118,680 |
| चंडीगढ़ | 108,940 | 118,830 |
| मुंबई | 108,790 | 118,680 |
| चेन्नई | 108,790 | 118,680 |
| कोलकाता | 108,790 | 118,680 |
| जयपुर | 108,940 | 118,830 |
| दिल्ली | 108,940 | 118,830 |
| लखनऊ | 108,940 | 118,830 |
| भोपाल | 108,840 | 119,310 |
| अहमदाबाद | 108,840 | 119,310 |