Gold Rate: औंधे मुंह गिरे सोने के भाव, लगातार तीसरे दिन हुआ करेक्शन, चांदी भी हुई सस्ती
 

Gold Rate Today: सोने की कीमतों पिछले कई दिनों से तेजी के बाद अब लगातार 3 दिनों से गिरावट देखने को मिल रही है। अक्षय तृतीया से पहले सोना खरीददारों को राहत मिली है। वहीं चांदी की कीमत की बात की जाए तो कीमत 1 लाख के ऊपर कारोबार कर रही है।

 
Gold Rate: औंधे मुंह गिरे सोने के भाव, लगातार तीसरे दिन हुआ करेक्शन, चांदी भी हुई सस्ती

The Chopal : अक्षय तृतीया से पहले सोने का भाव बदल गया है। आज लगातार तीसरे दिन सोने पर लाल निशान पर दिखाई दिया। सोने का मूल्य कल 99,000 रुपये के पार था, लेकिन शाम तक कीमतों में करेक्शन हुआ हैं। बुलियन मार्केट में आज लगातार तीसरे दिन 10 ग्राम सोने की कीमत गिर रही है। बता दे की 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का मूल्य 90 हजार रुपये है और 24 कैरेट 98200 रुपये पर कारोबार का रहा है। चांदी का मूल्य एक लाख रुपये से अधिक पर कारोबार कर रहा है। यहां जानें आज शुक्रवार, 25 अप्रैल, 2025 को सोने-चांदी की कीमतें।

चांदी की कीमत

शुक्रवार, 25 अप्रैल, 2025 को चांदी की कीमत गिर गई। वर्तमान में चांदी 1,00,800 रुपये पर कारोबार कर रही है। आज चांदी 100 रुपये सस्ती हुई है, जो कल की तुलना में कम है।

दिल्ली और मुंबई में सोने की कीमतें

22 कैरेट सोना शुक्रवार, 25 अप्रैल 2025 को 90,190 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जबकि 24 कैरेट सोना 98,330 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 22 कैरेट सोना मुंबई में 90,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि 24 कैरेट सोना 98,230 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। आज सोने की कीमत कल से कम रही हैं। 

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
पटना         90,040     98,230
बंगलुरु     90,040     98,230
लखनऊ       90,190     98,330
गाजियाबाद      90,190     98,330
नोएडा     90,190     98,330
जयपुर    90,190     98,330
कोलकाता     90,040     98,230
मुंबई         90,040     98,230
चेन्नई         90,040     98,230
दिल्ली     90,190     98,330

पीक लेवल पर सोना क्यों है?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की मजबूत स्थिति और डॉलर की कमजोरी सबसे बड़ी वजह हैं कि सोना महंगा हो गया है। US$ तीन साल के निचले स्तर पर पहुंच गया है, जिससे सोने की मांग और कीमतें बढ़ी हैं। इसके अलावा, अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते व्यापार तनाव के कारण निवेशकों ने सोना को सुरक्षित निवेश के रूप में चुना है। सोने की खरीदारी को समर्थन देने वाले वित्तमंत्री स्कॉट बेसेंट के बयान और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा चीन पर नई शुल्क दरों के संकेत से वैश्विक अनिश्चितता बढ़ी है।

घरेलू बाजार में स्टॉकिस्ट और ज्वैलर सेलर्स की मांग में आई मजबूती ने भी सोने की कीमत को बढ़ा दिया है। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत आज दिल्ली के सर्राफा बाजार में 200 रुपये बढ़कर 99,400 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। Experts का मानना है कि मौजूदा तेज तकनीकी सुधारों के बाद सोने की कीमतें बनी हुई हैं, जो भू-राजनीतिक तनाव और निवेशकों की दोबारा वापसी से हुई हैं, जो आगे भी इसकी कीमतों को सहारा दे सकते हैं।

सोने का मूल्य कैसे निर्धारित होता है?

भारत में सोने की कीमत कई कारणों से बदलती रहती है, जैसे सरकारी टैक्स, अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमतें और रुपये में गिरावट। सोना हमारी परंपराओं और त्योहारों का महत्वपूर्ण हिस्सा है और यह निवेश का जरिया भी है। इसकी मांग, खासकर त्योहारों और शादी के समय, बढ़ जाती है।