Gold Rate: सोने के दामों में तीसरे दिन हुई बड़ी गिरावट, कितना सस्ता होगा गोल्ड
 

Gold Rate Today : आज लगातार तीसरे दिन सोने का भाव गिर गया है। बीते तीन दिनों में सोना 3,000 रुपये से अधिक सस्ता हुआ है। सोने की कीमत में कल भारी गिरावट के बाद हरे निशान पर आ गई, लेकिन आज सुबह के कारोबार में फिर सोने की कीमतों में गिरावट आई हैं। 

 
Gold Rate: सोने के दामों में तीसरे दिन हुई बड़ी गिरावट, कितना सस्ता होगा गोल्ड

The Chopal : सोने के भाव में गिरावट का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार तीसरे दिन भी सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। पिछले तीन कारोबारी दिनों में सोना प्रति 10 ग्राम 3,000 रुपये से ज्यादा सस्ता हो चुका है, जिससे बाजार में हलचल मची हुई है।

आज लगातार तीसरे दिन सोने का भाव गिर गया है। बीते तीन दिनों में सोना 3,000 रुपये से अधिक सस्ता हुआ है। सोने की कीमत में कल भारी गिरावट के बाद हरे निशान पर आ गया था, लेकिन आज सुबह के कारोबार में फिर 560 रुपये की गिरावट प्रति 10 ग्राम दिखाई दे रही है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का मूल्य 96,700 रुपये है, जबकि 22 कैरेट सोने का मूल्य 88,500 रुपये है। यहां जानें आज बुधवार 14 मई 2025 को देश के प्रमुख शहर में सोने-चांदी की कीमतें।

सोने की कीमत क्यों गिर रही है?

अमेरिका और चीन के बीच तनाव में कमी आना हाल ही में सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट का सबसे बड़ा कारण है। अमेरिका ने चीन से आने वाली वस्तुओं पर टैक्स बढ़ाने की अपनी योजना को फिलहाल 90 दिन के लिए टाल दिया है, जिससे विश्व बाजार में कुछ राहत मिली है। इसलिए लोगों ने सोने में निवेश करना कम कर दिया और अधिक पैसा दूसरी जगहों पर लगाना शुरू किया। जब बाजार शांत होता है, लोग सोने की तरह सुरक्षित निवेश करने की बजाय शेयर मार्केट की ओर देखते हैं।

साथ ही, रूस-यूक्रेन युद्ध में शांति की उम्मीद और भारत-पाक के बीच तनाव कम होने की खबरों ने बाजार को स्थिर बनाया है। यह समय आमतौर पर सोने की मांग कम होती है। डॉलर की मजबूतता और शेयर बाजार में तेजी से भी सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ा है। निवेशकों ने इन सब कारणों से सोना बेचना शुरू कर दिया, जिससे दाम और नीचे आ गए।

14 मई 2025 को दिल्ली-मुंबई में सोने की कीमत

22 कैरेट सोना बुधवार 14 मई 2025 को 88,710 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जबकि 24 कैरेट सोना 96,760 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 22 कैरेट सोना मुंबई में 88,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि 24 कैरेट सोना 96,060 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली     88,710     96,760
पटना     88,050     96,060
बंगलुरु     88,050     96,060
लखनऊ     88,710     96,760
गाजियाबाद      88,710     96,760
नोएडा     88,710     96,760
जयपुर     88,710     96,760
कोलकाता     88,050     96,060
मुंबई     88,050     96,060
चेन्नई     88,050     96,060

चांदी की कीमत

चांदी का मूल्य बुधवार 14 मई 2025 को 97,900 रुपये प्रति किलोग्राम है। चांदी की कीमत में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।

सोने का मूल्य कैसे निर्धारित होता है?

भारत में सोने की कीमत कई कारणों से बदलती रहती है, जैसे सरकारी टैक्स, अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमतें और रुपये में गिरावट। सोना हमारी परंपराओं और त्योहारों का महत्वपूर्ण हिस्सा है और यह निवेश का जरिया भी है। इसकी मांग, खासकर त्योहारों और शादी के समय, बढ़ जाती है।