Gold Rate : साल 2026 में कितने रुपए तोला हो जाएगा सोना, क्या अब खरीदने में फायदा 

Gold Price trend :इस समय सोने की कीमतें आसमान छू रही हैं। आधा तोला सोना खरीदने में भी लोगों को कठिनाई हो रही है। इस साल की शुरुआत से सोने के दाम (sone ka bhav) तेजी से बढ़ रहे हैं। सोने की इस बढ़ती कीमत के बीच एक नई रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि अगले साल 10 ग्राम सोने का मूल्य क्या होगा। 

 
Gold Rate : साल 2026 में कितने रुपए तोला हो जाएगा सोना, क्या अब खरीदने में फायदा 

The Chopal, Gold Price trend : हर दिन सोने की कीमतें नए रिकॉर्ड बना रही हैं। इस साल में प्रति तोला सोना 1 लाख (Gold rate update) रुपये के आंकड़े को पार कर चुका है। हालांकि, अब रेट इस स्तर से कुछ नीचे हैं, फिर भी ग्राहकों के लिए सोना खरीदना (gold buying tips) महंगा साबित हो रहा है। 

2025 के अंत तक कीमतें काफी ऊंची होंगी और अगले साल 2026 में ये कहां पहुंचेंगी, यह आप नीचे दिए गए आंकड़ों से देख सकते हैं। 

मई 2026 में सोने के दाम इस प्रकार होंगे- 

पिछले महीने 22 अप्रैल को सोने के खरीदारों को यह दिन अच्छी तरह याद है। इस दिन सोने की कीमत पहली बार 1,00,000 रुपये (Gold Price 11 may) प्रति तोला हो गई थी। 

इस आधार पर इस साल के अंत तक सोने के दाम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इसके बाद साल 2026 की दूसरी तिमाही तक, यानी मार्च के बाद, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतें 4,000 डॉलर प्रति औंस (MCX gold price) के पार जा सकती हैं। तब घरेलू स्तर पर सोने की कीमत 1,25,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब होगी। 

इसमें तेजी का कारण- 

अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध, बढ़ते टैरिफ और मंदी की आशंकाओं के चलते सोने की कीमतें और बढ़ सकती हैं। निवेशक भी अब सोने में निवेश (gold investment) करने की ओर अग्रसर हो रहे हैं। 

सोने की बढ़ती मांग के कारण सोने की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। इस साल के अंत तक सोना 3,700 डॉलर (gold rate today) प्रति औंस तक पहुंच सकता है। तब भारत में इसकी कीमत 1,15,000 रुपये प्रति तोला हो जाएगी। 

इस साल सोने से मिला रिटर्न- 

साल 2025 में अब तक सोने में निवेश करने वालों को 30 प्रतिशत तक का रिटर्न (gold return in 2025) प्राप्त हुआ है। जनवरी से लेकर अब तक सोने ने कई बार ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड बनाया है और इसका प्राइस टारगेट 3,700 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। 

यदि वैश्विक तनाव और संघर्ष इसी तरह जारी रहा, तो यह 4,500 डॉलर प्रति औंस तक भी पहुंच सकता है। ऐसा होने पर भारत में सोने की कीमत 1,40,000 रुपये (sone ka bhav) प्रति तोला होगी। हालांकि, यह स्थिति अगले साल दिसंबर तक देखने को मिल सकती है। 

कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी- 

एक रिपोर्ट के अनुसार, इस समय सोने की कीमतों (gold rate update) में उतार-चढ़ाव जारी है। वर्तमान में 24 कैरेट सोना 96,420 रुपये और 22 कैरेट सोना 88,320 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चांदी की कीमत (silver price today) इस समय 95,700 रुपये प्रति किलोग्राम है। 

अभी मई में सोने की कीमतों (gold price 11 may 2025) में कुछ गिरावट देखी गई है, जो कुछ समय तक जारी रह सकती है। इसके बाद इन दोनों धातुओं की कीमतें और बढ़ने की संभावना है। अगले साल तक सोने की कीमत (sona chandi ka bhav) आम आदमी की पहुंच से बाहर हो सकती है।