Gold rate today: सोना आज 2034 रुपए महंगा हुआ, चांदी की भी बड़ी छलांग

बाजार में आज सोना और चांदी के भाव में बढ़ोतरी हुई है. सोना आज 2034 प्रति 10 ग्राम तो चांदी 3369 रुपए प्रति किलोग्राम महंगी हुई है.
 

Gold Silver Price Hike: भारतीय बाजार में प्रतिदिन सोना उथल-पुथल मचा रहा है. सप्ताह में दो दिन उछाल तो अगले ही पल गिरावट का सिलसिला देखने को मिल रहा है. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार (IBJA) आज 25 नवंबर (मंगलवार) को सोने के भाव में 2034 रुपए प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई है. सोमवार को 24 कैरेट सोना 1,23,308 रुपए प्रति 10 ग्राम था. लेकिन आज मंगलवार को भाव बढ़कर 1,25,342 रुपए हो गया है.

चांदी भी हुई महंगी

आज चांदी का भाव भी 3369 रुपए महंगा होकर 1,57,019 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया है. इस लेख में जो आपको भाव दिया गया है वो बिना टैक्स और मेकिंग चार्ज के जारी किया जाता है. आभूषण खरीदने के टैक्स और मेकिंग चार्ज की वजह से भावों में बढ़ोतरी हो जाती है. साथ ही इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन शनिवार और रविवार को सोने चांदी के रेट जारी नहीं करता. इसके अलावा सरकारी छुट्टियों पर भी सोने का भाव जारी नहीं किया जाता.

इस साल कितने महंगे हुए सोना-चांदी

इस साल लगातार सोने के भाव में बढ़ोतरी हो रही है. अभी चल रहा समय विवाह शादियों का सीजन है. सोने के बढ़ रहे भाव शादियों के सीजन में लोगों को परेशान कर रहें हैं. साल 2025 में सोना 47,140 रुपए और चांदी 67,633 रुपए महंगी हो चुकी है.