Gold Silver Price: सोने की स्पीड पर लग गया ब्रेक, चांदी की चमक बरकरार
17 जुलाई 2025 को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। सोना दो दिन में 500 सस्ता हुआ, वहीं चांदी कीमतों में भी कमी आई है। इन कीमती मेटल्स पर घरेलू बिकवाली और अंतरराष्ट्रीय कारकों का असर दिखा। त्योहारी सीजन से पहले सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट निवेशकों के लिए एक अच्छा मौका हो सकता है...
The Chopal, Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में आज फिर गिरावट देखने को मिली है। लगातार 2 दिन से हो रही गिरावट के बाद सोना ₹500 सस्ता हो गया। वहीं चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। वैसे त्यौहारी सीजन से पहले सोने चांदी में गिरावट खरीदारों के लिए एक शानदार मौका है।
सोने चांदी में आजकल उतार चढ़ाव का सिलसिला लगातार चल रहा है। वही आज यानी 17 जुलाई की बात करें तो सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। शादी का सीजन शुरू होने से पहले आई गिरावट खरीदारों के लिए एक सुनहरा मौका हो सकती है। चलिए देखते है आज के ताजा भाव
सोने के भाव में गिरावट
सोने की कीमतों में पिछले दो दिन से लगातार गिरावट सारी है। वही 24 कैरेट सोने के रेट कम होकर 99270 रूपए पर पहुँच गए है। वहीं बीते दिन की बात करें तो सोने का भाव 99760 रुपए पर था। तो लगभग ₹500 की गिरावट देखने को मिली है। वहीं अगर 22 और 18 कैरेट की बात करें तो रेट 90,990 और 74450 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं।
वहीं अखिल भारतीय सर्राफा यूनियन के मुताबिक देश की राजधानी दिल्ली में लगातार चल रही बिकवाली की वजह से सोने में करीबन ₹500 की गिरावट देखने को मिली है। सोने के का रेट जो बुधवार को 98870 पर पहुँच गया है, वगैरह मंगलवार को 99370 रूपए मिल रहा था।
चलिए जानते है देश के मुख्य शहरों में सोने के रेट
| शहर का नाम | 22 कैरेट गोल्ड रेट | 24 कैरेट गोल्ड रेट |
| दिल्ली | 91,140 | 99,420 |
| चेन्नई | 90,990 | 99,270 |
| मुंबई | 90,990 | 99,270 |
| कोलकाता | 90,990 | 99,270 |
| जयपुर | 91,140 | 99,420 |
| नोएडा | 91,140 | 99,420 |
| गाजियाबाद | 91,140 | 99,420 |
| लखनऊ | 91,140 | 99,420 |
| बैंगलुरु | 90,990 | 99,270 |
| पटना | 90,990 | 99,270 |
चांदी के भाव में गिरावट
आज चांदी की कीमत उछाल के साथ 1,11,486 रूपए प्रति किलो पहुंच गई है। हालांकि दिल्ली में बुधवार को अगर चांदी के रेट की बात 1,11,000 प्रति किलो के हिसाब से मिल रही थी. जो मंगलवार के मुकाबले करीबन ₹1000 सस्ता है. वही वायदा बाजार में चांदी सितंबर अनुबंध के अनुसार घटकर 1,11,420 पहुंच गई है.
अंतरराष्ट्रीय मार्केट का असर
अगर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना के रेट की बात करें तो 3341.37 डॉलर प्रति औन्स और चांदी 38.05 डॉलर प्रति औन्स के हिसाब से मिल रही है. जिससे लग रहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में थोड़ी मजबूती देखने को मिल रही है। वही सोने और चांदी में आई गिरावट घरेलू बिकवाली और अंतरराष्ट्रीय स्तर डॉलर की मजबूती के संकेत देता है. निवेदक अमेरिकी फेडरल रिजर्व की अगली मौद्रिक नीति पर नजर बनाए हुए हैं।