Gold-Silver Price: दशहरे पर सस्ता हुआ सोना, धनतेरस और दिवाली पर सोने की कीमत में आएगी तेजी
Gold Rate: पिछले एक महीने से भारत में सोने की कीमतें रिकॉर्ड स्तर के आसपास बनी हुई थीं, जिससे फेस्टिव सीजन के दौरान इसे खरीदने में आम लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। उच्च कीमतों के कारण खरीदारों की जेब पर दबाव बढ़ गया था और मांग पर इसका असर पड़ा।
Gold silver Price: दशहरे के मौके पर आज देश में सोने की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इससे पिछले पांच दिनों से जारी तेजी पर ब्रेक लग गया और खरीदारों को राहत मिली। पिछले एक महीने से सोने की कीमतें रिकॉर्ड स्तर के आसपास बनी हुई थीं, जिससे फेस्टिव सीजन में इसे खरीदना आम लोगों के लिए महंगा हो गया था। नवरात्रि के बाद धनतेरस और दिवाली के दौरान सोने की कीमतों में फिर से तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
सोने की कीमत में गिरावट
इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट गोल्ड 3,900 डॉलर प्रति औंस के ऑल-टाइम हाई के बाद गुरुवार को स्थिर रही। वहीं, अमेरिकी डॉलर इंडेक्स 97.72 के स्तर पर स्थिर रहने से वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों में फिलहाल तेजी पर रोक लगी।
भारत में गुरुवार, 2 अक्टूबर को सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई
24 कैरेट सोना: ₹550 प्रति 10 ग्राम घटकर ₹1,18,690
22 कैरेट सोना: ₹500 प्रति 10 ग्राम घटकर ₹1,08,800
18 कैरेट सोना: ₹380 प्रति 10 ग्राम घटकर ₹89,020
सोने के दाम में अचानक गिरावट, चांदी के भाव में बढ़ोतरी
सोने के दाम में आज एक झटके में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। 100 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत ₹5,500 घटकर ₹11,86,900 पर आ गई, जबकि 22 कैरेट सोने की प्रति 100 ग्राम कीमत ₹5,000 की गिरावट के बाद ₹10,88,000 हो गई।
चांदी के दाम बढ़े
इसके विपरीत, चांदी के दाम बढ़े हैं। भारत में चांदी की कीमतें ₹2,000 प्रति किलोग्राम बढ़कर ₹1,53,000 हो गईं, और 100 ग्राम चांदी की कीमत ₹15,300 पर पहुंच गई। MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाले सोने का वायदा भाव 0.03% की गिरावट के साथ ₹1,17,558 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। 5 दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी वायदा भी 0.11% की मामूली गिरावट के साथ ₹1,44,566 प्रति किलोग्राम पर है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, रॉयटर्स के अनुसार बुधवार को सोना 3,895.09 डॉलर के ऑल टाइम हाई तक पहुंचा था, लेकिन हाजिर सोना 3,862.07 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा। दिसंबर डिलीवरी के लिए अमेरिकी सोना वायदा 0.3% गिरकर 3,887.50 डॉलर पर कारोबार कर रहा है, जबकि हाजिर चांदी 0.3% गिरकर 47.17 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।