Gold Silver Rate: सोने चांदी की कीमतों में राहत, ग्राहकों के पास सुनहरा मौका 
 

Gold Silver Rate in Patna Bihar:आज भी कल वाली रेट पर सोना और चांदी बिक रहा है. बता दें कि पिछले दो दिनों से सोने और तीन दिनों से चांदी का रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जाने ताज़ा भाव 

 

Gold Silver Rate: आज भी कल वाली रेट पर सोना और चांदी बिक रहा है. बता दें कि पिछले दो दिनों से सोने और तीन दिनों से चांदी का रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सोने चांदी के रेट में उछाल के बाद ग्राहकों को कुछ सुनहरा अवसर मिला है. मांगलिक कार्यों का वक्त खत्म हो गया है। पर इसके बावजूद भी बहुत महंगे गहने बिक रहे हैं। इस वर्ष सोना और चांदी की कीमतें अपने उच्चतम स्तर पर हैं। इसमें निरंतर वृद्धि हुई है। सोने की कीमत पिछले दो या तीन दिनों में नहीं बढ़ी है। सोने और चांदी की कीमतों में दो दिनों से कोई बदलाव नहीं होना राहत की बात है। उन्होंने कहा कि सोने और चांदी की खरीदारी करने के लिए यह सही समय है।

कल वाली रेट में ही बिकेगा सोना

22 कैरेट सोने का 10 ग्राम मूल्य 67,500 रुपए पर मंगलवार, 30 अप्रैल को राजधानी पटना सर्राफा बाजार में चल रहा है। 24 कैरेट सोने का आज का 10 ग्राम मूल्य 75,200 रुपए है। 24 कैरेट सोने का मूल्य इससे पहले 76,000 रुपए प्रति 10 ग्राम से भी ऊपर था। 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 68,000 रुपये बिक रहा था। 18 कैरेट सोने का आज का मूल्य 56,900 है। याद रखें कि आज भी सोना परसों की कीमतों पर ही बिक रहा है, हालांकि कीमतें बढ़ी हैं।

सिल्वर की भी नहीं बदली कीमत 

चांदी की कीमतों में आज कल से कोई बदलाव नहीं हुआ है। यही कारण है कि आज भी चांदी 81,000 रुपए प्रति किलोग्राम बिक रही है। इससे पहले, चांदी 83,000 रुपए प्रति किलोग्राम थी। इस साल चांदी में भी रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। यदि आप आज सोना बेचने या उसे बदलने की इच्छा रखते हैं, तो पटना सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने का 10 ग्राम का एक्सचेंज रेट 66,000 रुपए है, जबकि 18 कैरेट सोने का एक्सचेंज रेट 55 400 रुपए है। हालाँकि, आज भी चांदी की कीमत 78,000 रुपए प्रति किलोग्राम है।