Gold Silver Rate : सोने और चांदी रेट में गिरावट, सस्ता हुआ 10 ग्राम गोल्ड का भाव

Gold Silver Price Today :एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सोने की कीमतों में आने वाले समय में और गिरावट देखने को मिल रही है। एक समय सोने के भाव 63 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब चल रहे थे। पिछले महीने सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली थी।
 

The Chopal, Gold Silver Price Today : एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सोने की कीमतों में आने वाले समय में और गिरावट देखने को मिल रही है। एक समय सोने के भाव 63 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब चल रहे थे। पिछले महीने सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली थी। अगर आप सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं तो ये अच्छा मौका हो सकता है।

क्या हैं गोल्ड के भाव

एमसीएक्स एक्सचेंज पर आज यानी शुक्रवार को 5 अप्रैल 2024 की डिलीवरी वाला सोना गिरावट के साथ 62,560 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। सोना आज सुबह 62,567 रुपये के भाव पर खुला था। वहीं 5 जून 2024 को डिलीवरी वाला सोना आज लुढ़कर 62,937 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है।

क्या है चांदी की कीमत

एमसीएक्स एक्सचेंज पर आज यानी शुक्रवार को 5 मार्च 2024 की डिलीवरी वाली चांदी 69,905 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। वहीं 3 मई 2024 को डिलीवरी वाली चांदी 71,490 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रही है।

सोने के वैश्विक भाव

शुक्रवार को सोने की वैश्विक कीमतों में भी गिरावट देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.20 फीसदी या 0.10 डॉलर की गिरावट के साथ 2,054.60 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिख रहा है। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 2,046.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिख रहा है।

चांदी की वैश्विक कीमत

चांदी के वैश्विक भाव में शुक्रवार को तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव 0.44 फीसदी या 0.10 डॉलर की तेजी के साथ 22.99 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव बढ़त के साथ 22.77 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिख रहा है।

ये पढ़ें - UP के इस शहर में बनेगा Mini japan और Mini Korea, 750 हेक्टेयर ज़मीन का होगा अधिग्रहण