Gold silver Rate : सोने चांदी के रेटों में दिखी नरमी, जानिए कितना सस्ता हुआ गोल्ड
The Chopal, Sona-Chandi Bhav : देश में इन दिनों सोने के भाव में कोई स्थिरता नहीं देखी गई है, इसी के साथ 15 अप्रैल, 2024 को सोना और चांदी आज भारतीय सर्राफा बाजार में सस्ता हुए हैं। सोना सस्ता होने के बाद प्रति 10 ग्राम की कीमत 72 हजार रुपये के पार है। वहीं, चांदी का मूल्य प्रति किलो 83 हजार रुपये से अधिक है। 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का राष्ट्रीय मूल्य 72732 है। जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी 83506 रुपये है।
भारत बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन ने बताया कि शुक्रवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 73174 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो आज सुबह 72732 रुपये पर आ गया है। शुद्धता के आधार पर चांदी और सोना दोनों सस्ता हुए हैं।
सोने-चांदी की आज की कीमत क्या है?
Ibjarates.com की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार आज सुबह 995 प्योरिटी वाले 10 ग्राम सोने का मूल्य घटकर 72441 रुपये पहुंच गया है। 916 (22 कैरेट) का 10 ग्राम सोना आज 66633 रुपये का है। 750 प्योरिटी (18 कैरेट) सोने की कीमत 54549 है। 585 प्योरिटी का 14 कैरेट गोल्ड आज 42548 रुपये में खरीदा गया है। 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 83506 रुपये की है।
सोना-चांदी आज कितने रुपये बदला?
शुद्धता शुक्रवार शाम के रेट सोमवार सुबह का भाव कितने बदले रेट
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999 73174 72732 442 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995 72881 72441 440 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916 67027 66623 404 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750 54881 54549 332 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585 42807 42548 259 रुपये सस्ता
चांदी (प्रति 10 ग्राम) 585 83819 83506 313 रुपये सस्ती