Gold-Silver Rate : चांदी 5,500 रुपये सस्ती, सोना 1800 रुपये गिरा, जानिये लेटेस्ट रेट
Gold-Silver Rate : सोने और चांदी की कीमतों में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। पिछले दिनों आई बंपर तेजी के बाद आज सोने चांदी में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। एमसीएक्स पर चांदी 5500 रुपए से ज्यादा सस्ती हो गई है तो वही सोना 1800 रुपये तक गिर गया है। आईए जानते हैं आज का लेटेस्ट रेट
सोने चांदी के भाव में आए दिन बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी दोनों कीमती धातुओं के रेट आसमान छूने लगते हैं तो वहीं अगले ही पल इसमें बड़ी गिरावट देखने को मिलती है। कई दिनों के बाद कल यानी सोमवार, 8 जून को एमसीएक्स पर सोने चांदी (Gold Silver Price) में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। कमोडिटी मार्केट में चांदी 5500 रुपए से ज्यादा सस्ती हो गई, जबकि सोने में 1800 रुपए की गिरावट आई।
सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट -
सोने और चांदी की कीमतों में आए दिन होने वाले बदलाव के पीछे कई प्रमुख कारण होते हैं। हाल ही में आई दोनों कीमती धातुओं में बड़ी गिरावट के पीछे अमेरिका को अहम माना जा रहा है। एमसीएक्स (MCX Gold Silver Rate) पर रेट तेजी से गिरने के बाद सराफा बाजार में सोने चांदी के भाव में बड़ी गिरावट आई है। दिल्ली से लेकर मुंबई तक सोने चांदी की कीमतें काफी नीचे आ चुकी हैं।
MCX पर सोने और चांदी का रेट -
मल्टी कमोडिटी मार्केट में सोने की कीमत (MCX Gold Silver Rate) 1800 गिरकर 1,53,800 प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। वहीं चांदी 5500 सस्ती होकर 2,42,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर है। दरअसल, अमेरिका ईरान के बीच लगातार बढ़ रहे तनाव के चलते सोने चांदी के रेट डाउन आए हैं। इसके अलावा, फेड रेट में बढ़ोतरी की उम्मीद ने भी सोने चांदी की कीमतों को प्रभावित किया है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड 0.3% तक सस्ता हो गया है। अमेरिका में जॉब उत्तर अनुमान से बेहतर डाटा आया है। इसका असर बॉन्ड यील्ड और गोल्ड पर पड़ा है दोनों में तेजी देखने को मिली है जिससे सोने चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। वहीं अमेरिका फेडरल बैंक (America Federal Bank) इस साल इंटरेस्ट रेट में बढ़ोतरी कर सकता है जिसकी वजह से अमेरिका ईरान में लड़ाई से कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी होगी। इससे महंगाई बढ़ने का खतरा बढ़ेगा और यह भी सोने चांदी में बड़ी गिरावट की वजह है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी में बड़ी गिरावट -
अमेरिका में 8 जून को सपोर्ट गोल्ड (Gold Rate) 0.3% तक सस्ता होकर 4315 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। वहीं चांदी की बात करें तो इसमें 0.4% की गिरावट आई है। इसके बाद चांदी 66.86 प्रतियोंस पर कारोबार करती नजर आई है।
देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमत -
आज शनिवार 8 जून को देश के बड़े शहरों में सोने की कीमतों (Gold Latest Price) में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। देश की राजधानी दिल्ली में आज 22 कैरेट सोने का रेट 140,6990 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं चेन्नई में 22 कैरेट गोल्ड 141,258 प्रति 10 ग्राम बिक रहा है, जबकि मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 140,855 रुपए है तो वहीं बेंगलुरु में 22 कैरेट सोना 1,40,965 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।
17 जून को सोने में हो सकता है बड़ा बदलाव -
बाजार जानकारों का कहना है कि 17 जून को सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। दरअसल 16 से 17 जून को फेड की बैठक होगी। इस बैठक की अध्यक्षता नए पद अध्यक्षता नए फेड चेयरमैन केविन वॉर्श करेंगे। अनुमान है कि फेडरल रिजर्व (federal Reserve) इस साल दिसंबर तक इंटरेस्ट रेट 25 बेसिक प्वाइंट तक बढ़ा सकता है। अक्टूबर में यह बढ़ोतरी 60 फ़ीसदी बढ़ाने की उम्मीद थी। हालांकि जॉब डेटा आने से पहले संभावना थी कि कम से कम इस साल इंटरेस्ट रेट में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। हालांकि अब अनुमान है की फेड रेट की दरों (Fed rate) में बढ़ोतरी की जा सकती है।