Gold-Sliver Price : दूसरे दिन भी सोना हुआ सस्ता, चांदी का भाव में कोई बदलाव नहीं 
 

Gold-Sliver Latest Price:11 फरवरी को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमत गिरी है। आज चांदी के मूल्य में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जानें सोना-चांदी की वर्तमान कीमतें- 

 

Gold Price: सोना खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए सुखद खबर है। रविवार, 11 फरवरी को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में मामूली गिरावट आई है। जबकि आज चांदी की कीमत स्थिर है। Bankbazaar.com ने बताया कि आज मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 1 किलो चांदी और 10 ग्राम सोने की क्या कीमत है। इसे पढ़ें- 

सोने का मूल्य बदलाव

रविवार को सोने के दामों में बदलाव हुआ है। 22 कैरेट सोने की कीमत 200 रुपए गिरी है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 210 रुपए गिरी है। शनिवार को सोना भी करीब 100 रुपए सस्ता हुआ था। इस गिरावट के बाद 10 ग्राम सोने का मूल्य क्या है? 

MP में सोने की कीमत 

- मध्य प्रदेश में आज सोने के रेट 
- मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 22 कैरेट सोने की कीमत-  58,580 रुपए प्रति 10 ग्राम 
- मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत-  61,510 रुपए प्रति 10 ग्राम

छत्तीसगढ़ में सोने की कीमत 

- छत्तीसगढ़ में आज सोने की कीमत-

- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 22 कैरेट सोने का दाम -  58,580 रुपए प्रति 10 ग्राम 
- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 24 कैरेट सोने का दाम- 61,510 रुपए प्रति 10 ग्राम

MP में चांदी की कीमत

- मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज चांदी का दाम 76,500 रुपए प्रति किलो है.

छत्तीसगढ़ में चांदी की कीमत

-  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चांदी की कीमत 776,500 रुपए प्रति किलो है.

ये पढ़ें - UP के बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत, बिजली बिल आएगा कम, सरकार का बड़ा प्लान