Income Tax Notice : मजदूर की लगी लॉटरी, बैंक खाते में आए 2 अरब रुपये, इनकम टैक्स के नोटिस चला पता

Income Tax Notice : यूपी में एक मजदूर की लॉटरी लगी है। जिसके चलते मजदूर के खाते में दो अरब 21 करोड़ 30 लाख सात रुपये जमा हुए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक आपको बता दें कि मजदूर को इस बारे में जानकारी ही नहीं थी। मजदूर को लॉटरी की जानकारी तब हुई जब उसके घर इनकम टैक्स विभाग का नोटिस पहुंचा।

 

The Chopal, Income Tax Notice : यूपी के बस्ती में एक मजदूर का 'लॉटरी' लग गई। लेकिन मजदूर को इस बारे में जानकारी ही नहीं थी। मजदूर को लॉटरी की जानकारी तब हुई जब उसके घर आयकर विभाग का नोटिस पहुंचा। दरअसल लालगंज थाना क्षेत्र के बरतनिया निवासी एक मजदूर के बैंक खाते में दो अरब 21 करोड़ 30 लाख सात रुपये जमा हुए हैं।

हैरानी की बात यह है कि इस बैंक खाते के बारे में मजदूर को जानकारी भी नहीं है। कुछ दिन पहले रजिस्टर्ड डाक से जब आयकर विभाग का नोटिस उसके घर पहुंचा तो मजदूर समेत पूरा परिवार सकते में आ गया। प्रकरण की शिकायत लालगंज थाने में की गई है। 

बरतनिया निवासी शिवप्रसाद निषाद दिल्ली में मजदूरी करता है। आयकर का नोटिस घर पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद वह गांव लौट आया। इस नोटिस में उसके बैंक खाते से 2 अरब 21 करोड़ 30 लाख 7 रुपये कैश जमा होने की जानकारी देते हुए निर्माण कार्य के तौर पर हुए भुगतान में 4 लाख 58 हजार 715 रुपये टीडीएस कटने की जानकारी दी गई है।

शिवप्रसाद को यह समझ नहीं आ रहा है कि आखिर उसके नाम से ऐसा कौन सा करंट खाता है, जिसमें इतने रुपये जमा किए गए। मार्बल की घिसाई करने वाले शिवप्रसाद ने आशंका जताई कि 2019 में उसका पैन कार्ड गुम हो गया था। इसकी मदद से ही किसी ने जालसाजी कर उसके नाम से खाता खोल लिया होगा। इस बाबत लालगंज थाने पर संपर्क करने पर खाते की डिटेल निकालकर प्रकरण की शिकायत उच्चाधिकारियों से करने की सलाह दी गई। 

ये पढ़ें - Noida Tourism : क्या आपने देखी है नोएडा की ये खास जगह, वीकेंड के लिए है बेस्ट