LPG Cylinder Price Hike : फिर महंगा हुआ LPG सिलेंडर, आधी रात को बढ़ाए दाम, जानिए क्या है नए रेट
LPG Cylinder Price Hike : कुछ समय पहले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ौतरी हुई थी, अब देशभर में तेल कंपनियों ने घरेलू इस्तेमाल में आने वाले LPG सिलेंडर की कीमतों (LPG Price hike) में बढ़ौतरी कर दी है। आज 7 जून को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया गया है। एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ौतरी के बाद आम आदमी पर महंगाई की मार पड़ना तय है।
कितनी बढ़ी घरेलू एलपीजी सिलेंडर कीमतें
घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों (Domestic LPG cylinder prices) 29 रुपये का इजाफा किया गया है। इस इजाफे के बाद दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर का रेट 913 रुपये की बढ़त के साथ 942 रुपये पर पहुंच गया है। बीते 3 महीने में यह बढ़ौतरी दूसरी बार हुई है जब घरेलू सिलेंडर की कीमतों में बढ़ौतरी हुई है। इससे पहले 60 रुपये का इजाफा पहले भी हो चुका है। इससे पहले यह बढ़ोतरी 7 मार्च को हुई थी।
कहां कितने में मिल रहा घरेलू एलपीजी सिलेंडर
दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर का रेट (LPG Price today) 942 रुपये पर पहुंच गया है और आर्थिक राजधानी मुंबई में रेट 941.50 रुपये, कोलकाता में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 968 रुपये, चेन्नई में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 957.50 रुपये, नोएडा में सिलेंडर की कीमत 939.50 रुपये, बेंगलुरू में घरेलू एलपीजी सिलेंडर का रेट 915.50 रुपये, भुवनेश्वर में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 968 रुपये, चंडीगढ़ में सिलेंडर के रेट 951.50 रुपये, हैदराबाद में सिलेंडर के रेट 994 रुपये, जयपुर में रेट 945.50 रुपये, लखनऊ में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट 979.50 रुपये, पटना में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 1031.50 रुपये, तिरुअनंतपुरम् में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट 951 रुपये पर मिल रहे हैं।
जानिए क्या चल रहे कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट
कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों (commercial cylinder prices) की बात करें तो दिल्ली में कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम (LPG Latest Price) 3113.50 रुपये, कोलकाता में कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट 3255.50 रुपये, मुंबई में कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 3067.50 रुपये, चेन्नई में कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 3283 रुपये, नोएडा में कॉमर्शियल सिलेंडर 3113.50 रुपये, बेंगलुरू में कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट 3198 रुपये, भुवनेश्वर में कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट 3290 रुपये, चंडीगढ़ में कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट 3136 रुपये, हैदराबाद में कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट 3367 रुपये, जयपुर में कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट 3141 रुपये, लखनऊ में कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट 3236 रुपये, पटना में कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट 3400 रुपये, तिरुअनंतपुरम् में कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट 3152 रुपये पर चल रहे हैं। ब ता दें कि कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कोई इजाफा नहीं किया गया है।
कैसे हो रहा कंपनियों को नुकसान
रिपोर्ट्स के मुताबिक एलपीजी सिलेंडर पर मौजूदा समय में कंपनियों को 700 रुपये तक का नुकसान हुआ है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के चलते स्थिति खराब हुई है। भारत सरकार की ओर से घरेलू स्तर पर प्रोडक्शन बढ़ाने का निर्देश जारी किया गया है। सरकार की तरफ से कंपनियों को 30 दिन का गैस स्टोरेज बढ़ाने की बात कही गई है।
एलपीजी बुकिंग के नए नियम
सरकार ने एलपीजी सिलेंडर बुकिंग के नियमों में सख्ती को अपनाया है। अब बिना रजिस्टर्ड मोबाइल के बुकिंग नहीं हो सकती है। इसके साथ ही ओटीपी देने पर ही आपको सिलेंडर (LPG cylinder Booking Rule) मिल जाएगा। सरकार प्रयत्न कर रही है कि इस प्रोसेस के माध्यम से कालाबाजारी पर रोक लगेगी। बता दें, गांव में एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग 45 दिन के अंतराल पर होती है और शहरों में 25 दिन के अंतराल पर किया जा सकता है।