UP सरकार किसानों को दे रही लाखों की सब्सिडी, कम लागत में मोटा मुनाफा!

अगर आप भी मछली पालन करना चाहते हैं, तो आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप सरकार की इस योजना का फायदा उठाकर अपनी आय बढ़ा सकते हैं..।और पढ़ें

 

The Chopal News : किसानों की आय को बढ़ाना केंद्र और राज्य सरकारों का लक्ष्य है। आज के युवा खेती से हटकर मछली पालन की ओर आकर्षित हो रहे हैं। सरकार भी मत्स्य पालन को बढ़ावा दे रही है। जिसके लिए सरकार भारी सब्सिडी देती है। जिससे किसान मत्स्य पालन कर अपनी आय बढ़ा सकते हैं। यदि आप भी मत्स्य पालन करना चाहते हैं, तो आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप सरकार की इस योजना का फायदा उठाकर अधिक पैसे कमाएंगे।

जिला मत्स्य अधिकारी संदीप कुमार वर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के सहयोग से प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना निजी मत्स्य पालकों के लिए लागू की जा रही है। जिसमें तीस उप परियोजनाएं भी शामिल हैं। किसान भाई चाहें तो किसी भी परियोजना का लाभ ले सकते हैं। जिसमें सबसे छोटी योजना आधा एकड़, यानी पांच एकड़ की है, और सबसे बड़ी योजना पांच एकड़ की है। प्वाइंट टू हेक्टर में हमारी परियोजना लागत के दो भाग भी हैं। पहले निर्माण के बाद दूसरा निवेश

बहुत अधिक सब्सिडी मिल रही है

निर्माण में तालाब की खुदाई, बाउंड्री बनाना, ह्यूम पाइन करना शामिल है। जिसमें परियोजना के लिए प्रति हेक्टर सात लाख रुपये की लागत होती है और चार लाख रुपये मछली बच्चा, दवा, खाना, खाद आदि में निवेश होता है। इस प्रकार, परियोजना का कुल खर्च 11 लाख रुपये है। जिसमें लाभार्थी को चालिस से साठी प्रतिशत तक सब्सिडी मिलती है। महिलाओं (किसी भी वर्ग) और एससीएसटी के मामले में टोटल परियोजना पर 60 प्रतिशत की सब्सिडी दी जाती है, जबकि सामान्य और ओबीसी के मामले में 40 प्रतिशत की सब्सिडी दी जाती है। 11 लाख पर सरकार 6 लाख 60 हजार और 4 लाख 40 हजार की सब्सिडी देती है। लाभार्थी को अपने पैसे लगाने होंगे। साथ ही, इसमें छह करोड़ से अधिक की योजनाएं शामिल हैं।

ये पढ़ें - UP News : उत्तर प्रदेश के इस शहर में तीन करोड़ की लागत से बनेगा नया बस स्टैंड