क्यों नहीं मिलती RBI गवर्नर को पेंशन, जाने इसके पीछे की वजह 
 

RBI - इन दिनों भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रहे रघुराम राजन का एक इंटरव्यू इन दिनों बेहद चर्चा में है। आपको बता दें कि इस इंटरव्यू के दौरान उन्होंने आरबीआई गवर्नर को मिलने वाली सैलरी, सुविधाएं, भत्ते के बारे में बताया। ऐसे में आइए नीचे खबर में जान लेते है आखिर आरबीआई गर्वनर को कितनी पेंशन मिलती है। 

 

The Chopal : बैंकिंग सेक्टर के रेग्यूलेटर भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रहे रघुराम राजन का एक इंटरव्यू इन दिनों चर्चा में है। यूट्यूबर राज शमानी के पॉडकास्ट 'फिगरिंग आउट' में शामिल हुए रघुराम राजन ने कई मुद्दों पर बात की। इस पॉडकास्ट के दौरान उन्होंने आरबीआई गवर्नर को मिलने वाली सैलरी, सुविधाएं, भत्ते के बारे में बताया। 4 सितंबर 2013 से लेकर 4 सितंबर 2016 तक आरबीईआई गवर्नर रहे रघुराम राजन ने बताया कि जब वो आरबीआई की कमान संभाल रहे थे, उस वक्त उन्हें बेसिक सैलरी के तौर पर 4 लाख रुपये सालाना मिलते थे।  

आरबीआई गवर्नर के तौर पर कितनी सैलरी- 

फिगरिंग आउट पॉडकास्ट में राज शामानी के सवाल का जवाब देते हुए रघुराम राजन ने बताया कि उन्हें आरबीआई गवर्नर के तौर पर बेसिक सैलरी के रूप में 4 लाख रुपये सालाना वेतन मिलते थे। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें मौजूदा आरबीआई गवर्नर की सैलरी के बारे में जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि यह सैलरी कैबिनेट सचिव के बराबर थी। उन्होंने कहा कि आरबीआई गवर्नर के तौर पर भले ही आपको कम सैलरी मिलती है लेकिन मुंबई में एक बड़ा आधिकारिक आवास मिलता है, धीरूभाई अंबानी के मकान से कुछ दूरी पर है।

ये पढ़ें - रेलवे 3 साल में बिछा देगा नई रेल लाइन, 20 सुरंगे, 24 बड़े व 158 छोटे पुल, 32 रोड अंडर ब्रिज

आपको बता दें कि आरबीआई का हेडक्वार्टर भी देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में है। उन्होंने कहा कि आरबीआई गवर्नर होने का सबसे बड़ा फायदा है मुंबई के मालाबार हिल का बड़ा घर। इतनी कम सैलरी को लेकर पूछे गए सवाल पर राजन ने कहा कि यह दूसरे सरकारी अधिकारियों के मुताबिक है। उन्होंने कहा कि यह कैबिनेट सेक्रेटरी के बराबर है। 

आलीशान घर में रहने का मौका- 

उन्होंने बताया कि गवर्नर होने का सबसे बड़ा लाभ यह था कि उन्हें मुंबई में अंबानी के घर के बगल में एक बड़े और आलीशान बंगले में रहने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि वह घर इतना बड़ा है कि अगर उसे बेचा जाए या लीज पर दिया जाए तो लगभग 450 करोड़ रुपये मिलेंगे। अगर इन पैसों को निवेश कर दें तो आरबीआई के शीर्ष अधिकारियों को सैलरी दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि सैलरी के अलावा उन्हें मेडिकल की सुविधा मिलती थी, हालांकि उन्हें पेंशन नहीं मिलता था।   

क्यों नहीं मिलती पेंशन की सुविधा- 

राजन ने आरबीआई गवर्नर की सैलरी स्ट्रक्चर पर बात करते हुए कहा कि उन्हें पेंशन  या कोई भत्ता नहीं मिलता।  उन्होंने कहा कि आरबीआई गवर्नर को पेंशन नहीं मिलता, क्योंकि वह सिविल सर्विस में थे। राजन ने बताया कि वो पहले से सिविल सर्विस थे, जिसके लिए उन्हें पहले से ही सिविल सेवा से पेंशन मिल रही होती है। ऐसे में उन्हें आरबीआई गवर्नर की सेवा के लिए पेंशन नहीं मिलता है। पेंशन न मिलने के पीछे कारण बताते हुए कहा कि अधिकांश आरबीआई गवर्नर सिविल सर्वेंट होते हैं, उन्हें पहले से पेंशन मिल रही होती है। उन्होंने कहा कि एक ऐसे भी अधिकारी रह चुके हैं, जो सिविल सर्वेंट नहीं थे इसलिए वो पेंशन मिलने के हकदार थे।  

कौन सा वित्त मंत्री बेस्ट-

रघुराम राजन ने जब उनके फेवरेट वित्त मंत्री के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनके लिए सबसे बेहतर वित्त मंत्री पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और यशवंत सिन्हा रहे हैं।  उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री रहते हुए पी चिदंबरम ने भी अच्छा काम किया।  

ये पढ़ें - यूपी के इस हाईवे के लिए जमीन अधिग्रहण हुआ शुरू, 2000 करोड़ को मिली मंजूरी