UP में बारिश का येलो अलर्ट जारी, गरज-चमक के लिए रहें तैयार, फिर बढ़ेगी ठंड
 

UP News : उत्तर प्रदेश में मौसम अब बदलने लगा है। दिन में तेज धूप निकलने से ठंड का असर कम महसूस हो रहा है और तापमान में भी हल्की बढ़ोतरी देखी गई है। हालांकि, सुबह और रात के समय हल्की सर्दी अभी भी बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में तापमान में और वृद्धि हो सकती है, जिससे ठंड से राहत मिलने की संभावना है।

 
UP में बारिश का येलो अलर्ट जारी, गरज-चमक के लिए रहें तैयार, फिर बढ़ेगी ठंड

Uttar Pradesh News : आज उत्तर प्रदेश में हल्की सर्दी का दौर जारी है। दिन में तेज धूप से ठंड का प्रभाव कम होता है। तापमान भी बढ़ा है। प्रदेश में 31 डिग्री से अधिक का तापमान हुआ है। लेकिन अब बढ़ते तापमान पर नियंत्रण होगा। आज प्रदेश में मौसम खराब होने वाला है। आज मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। सुबह के समय कहीं-कहीं घना कोहरा भी रह सकता है।

इन जिलों में बारिश की चेतावनी

IMD के अनुसार आज आगरा, इटावा, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, बिजनौर, हापुड़, बुलदंशहर, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, फिरोजाबाद, रामपुर, बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर में हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही बिजली गिरने और बादल गरजने की भी चेतावनी दी गई है। आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ही बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा।

कल भी यूपी में बारिश होगी

5 फरवरी को भी मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान, सुबह और देर रात के कुछ स्थानों पर छिछला से मध्यम कोहरा हो सकता है। बारिश होने से तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। 6 फरवरी को उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। साथ ही, सुबह और देर रात कहीं-कहीं छिछला से मध्यम कोहरा भी रह सकता है।

नजीबाबाद सबसे ठंडा था, और प्रयागराज सबसे गर्म

अमौसी मौसम केंद्र, लखनऊ, के अनुसार सोमवार को उत्तर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर नजीबाबाद और सबसे गर्म प्रयागराज था। नजीबाबाद का सर्वोच्च तापमान 8.5 डिग्री था। प्रयागराज में अधिकतम 31.5 डिग्री तापमान रहा। सोमवार को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11.5 डिग्री सेल्सियस था।