Chanakya Niti के अनुसार इन 4 दैनिक कार्य में महिलाओं से कभी नहीं जीत सकेंगे पुरुष

चाणक्य नीति अनुसार महिलाएं पुरुषों से ज्यादा बुद्धिमान हैं. वे अपनी सूझबूझ से हर समस्या का समाधान निकाल लेती हैं. वो पुरुषों के मुकाबले जीवन में आने वाले हर संकट का डटकर मुकाबला करती हैं.
 

Today Chanakya Niti: चाणक्य (Chanakya) का नाम तो आपने सुना ही होगा।  एक महान अर्थशास्त्री, राजनीतिकार के साथ - साथ शिक्षाविद् थे। इनके द्वारा रचित चाणक्य नीतिशास्त्र (Chanakya Ethics) में सूत्रात्मक शैली में जीवन को सुखमय बनाने के लिए कई उपयोगी सुझाव दिए हैं। इस नीतिशास्त्र का मुख्य विषय मानव मात्र को जीवन के प्रत्येक पहलू की व्यावहारिक शिक्षा देना ही है। कहते हैं जो व्यक्ति इनकी नीतियों  (Chanakya Niti) का अनुसरण करता है वो कभी असफल नहीं होगा.

आज यहां हम बताने जा रहे हैं Chanakya की उस नीति के बारे में जिसमें ऐसी 4 चीजों का जिक्र किया गया है जिसमें महिलाएं पुरुषों से कई गुना आगे खड़ी दिखती हैं.

पढिए यह श्लोक 

त्रीणं दिव्गुण आहरो बुद्धिस्तासां चतुर्गुणा
साहसं षड्गुणं चैव कामोष्टगुण उच्येत

ऊपर के इस श्लोक के अनुसार पहली चीज जिसमें महिलाएं पुरुषों से आगे होती हैं वो है भूख. Chanakya के मुताबिक महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले दोगुना अधिक भूख लगती है। क्योंकि महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले अधिक ऊर्जा की जरूरत होती है जिसके लिए उन्हें अधिक खाना खाने की जरूरत रहती है.

इस चीज में भी पुरुषों से आगे हैं महिलाएं

दूसरी चीज जिसमें महिलाएं पुरुषों से चार आगे होती हैं वो है बुद्धिमानी। चाणक्य नीति अनुसार महिलाएं पुरुषों से ज्यादा बुद्धिमान हैं। वे अपनी सूझबूझ से हर समस्या का समाधान निकाल लेती हैं।  वो पुरुषों के मुकाबले जीवन में आने वाले हर संकट का डटकर मुकाबला करती हैं.

तीसरी चीज जिसमें महिलाएं आगे होती हैं वो है साहस। महिलाएं पुरुषों से ज्यादा साहसी होती हैं। भले ही महिलाओं का शारीरिक बल पुरुषों के मुकाबले कम होता है लेकिन साहस में महिलाओं का कोई मुकाबला नहीं है।  महिलाएं अपने साहस से किसी भी संकट से लड़ने में सक्षम होती हैं। चाणक्य अनुसार महिलाएं पुरुषों से 6 गुना अधिक साहसी होती है।

चाणक्य नीति के अनुसार चौथी चीज वो है जिसमें महिलाएं पुरुषों से कई गुना आगे होती हैं वो है कामुकता। चाणक्य नीति अनुसार महिलाओं में पुरुषों से 8 गुना अधिक कामुकता महिलाओं में होती है। पुरुषों में महिलाओं के  मुकाबले कहीं कम है।

Also Read: BSNL में मात्र 200 रूपये से कम में मिल रहे 100 दिन तक के फायदे, सस्ते प्लान का उठाएं लाभ