कलयुगी दादा ने अपने 7 साल के पोते से किया दुष्कर्म, बच्चे को नहलाते समय सच आया सामने,

आज के तेजी से बढ़ते डिजिटल युग में रिश्ते भी तार-तार हो रहें है आज जिस सभ्य समाज मे हर घर मे छोटे बच्चे खुद को दादा-दादी के पास सबसे महफूज समझते हो और वहीं ऐसी घटना हो जाये तो किसी भी रिश्ते पर विश्वास करना बहुत मुश्किल हो जाएगा. बता दें की ऐसा ही
 

आज के तेजी से बढ़ते डिजिटल युग में रिश्ते भी तार-तार हो रहें है आज जिस सभ्य समाज मे हर घर मे छोटे बच्चे खुद को दादा-दादी के पास सबसे महफूज समझते हो और वहीं ऐसी घटना हो जाये तो किसी भी रिश्ते पर विश्वास करना बहुत मुश्किल हो जाएगा. बता दें की ऐसा ही मामला जगाधरी में सामने आया एक कलयुगी दादा ने अपने ही पोते को अपनी हवस का शिकार बना डाला. जानकारी के मुताबिक मासूम के माता पिता नौकरी करते है.

बता दें की दादा दादी उनके घर रहने आये थे और बच्चा उन्ही के पास दिनभर रहता था. दादा दादी जब गांव गए तो बच्चे को नहलाते हुए परिवार ने उसके शरीर पर सूजन देखी और बच्चे से सूजन का कारण पूछा तो उसने बताया कि उसके दादा ने उस के साथ एक बार नहीं कई बार गलत काम किया है, जिसके बाद परिवार ने इसकी सूचना चाइल्ड लाइन को दी. टीम ने बच्चे की काउंसलिंग कर सीडब्ल्यूसी कमेटी के सामने बयान करवाये गए.

वहीं चाइल्ड लाइन की कोऑर्डिनेटर शेफाली ने बताया कि कल हमारे पास चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर पर एक कंप्लेंट आयी थी और उसमें बताया गया कि बच्चा 7 साल का है और उसके साथ उसके ही दादा ने दुष्कर्म किया है. हमारी टीम बच्चे के घर पहुंची और बच्चे की काउंसलिंग शुरू की. बच्चा बहुत घबराया हुआ था, चाइल्डलाइन की टीम ने जब बच्चे से बात की तो बच्चे ने बताया की उसके दादाजी डरा कर उसके साथ दुष्कर्म करते थे, वहीं इस मामले में जगाधरी थाना शहर पुलिस ने 6 पोक्सो एक्ट के तहत कलयुगी दादा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना कि जल्द ही आरोपी दादा को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

चुन्नी से बीएससी की छात्रा ने लगाई फांसी, पिता चलाते है चाय की दुकान,