Bhojpuri Song : अंजना सिंह संग रोमांटिक हुए निरहुआ, आम्रपाली दुबे के फैंस ने कसे तंज

भोजपुरी सिनेमा की रोमांटिक और जोश भर देने वाले गानों को हर कोई सुनना चाहता है। आज हम आपको दिनेश लाल यादव और अंजना सिंह की जबरदस्त केमिस्ट्री के बारे में बताने वाले हैं।
 
Bhojpuri Song : अंजना सिंह संग रोमांटिक हुए निरहुआ, आम्रपाली दुबे के फैंस ने कसे तंज

Bhojpuri Song : भोजपुरी सिनेमा के डांस और एक्टिंग का हर कोई दीवाना है। जब हीरो हीरोइन की कोई जोड़ी फैंस को पसंद आने लगती है, तो वह उसके पूरी तरह दीवानी बन जाते हैं। भोजपुरी सिनेमा की अगर बात की जाए, तो लोगों को आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी सबसे ज्यादा पसंद आती है। 

इसके साथ-साथ दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ की फिल्में सुपरहिट हुई है। इन दोनों के अलावा भी काफी फिल्में जैसे सैंया जी दगाबाज भी काफी फेमस हुई थी। इस फिल्म में सबसे जबरदस्त गाना पिया तुझे मान लिया रे भी काफी फेमस हुआ और अंजना सिंह के साथ निरहुआ का एक जबरदस्त रोमांस देखने को मिला।

<a href=https://youtube.com/embed/SRHjpJwAUC0?autoplay=1&mute=1&si=MisG9z0Uk8BcMrUe&start=6><img src=https://img.youtube.com/vi/SRHjpJwAUC0/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="YouTube video player" width="560">

यह गाना काफी रोमांटिक है। शानदार एक्ट्रेस अंजना सिंह किसी हीरोइन से कम नहीं दिख रही है। गाने में दिनेश लाल यादव के साथ उनकी केमिस्ट्री एकदम सटीक बैठती है। गाने में दोनों बरसात के मौसम में रोमांटिक स्टेप करते हुए नजर आ रहे हैं। दिनेश लाल यादव और अंजना सिंह के इस गाने को फैंस ने बहुत सारा प्यार दिया है।

जानकारी अनुसार बता दें कि सैया जी दगाबाज के इस गाने को हनी बी द्वारा गाया गया है। इस गाने का नाम पिया तुझे मान लिया रे है।