Bhojpuri SuperHit Song: आम्रपाली दुबे की रोमांटिक अदाओं से निरहुआ हार बैठे दिल, देखें शानदार डांस

 

Amrapali Dubey song: भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की जोड़ी को पसंद करने वाले लोगों का एक अलग ही वर्ग है। दोनों को साथ में देखना उनके फैंस को काफी भाता है। यही कारण है कि उनके गाने आते ही यूट्यूब पर तेजी से व्यूज हासिल करते हैं। हाल ही में उनका नया गाना आया है जिसे यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। इस गाने में दोनों की केमिस्ट्री को पसंद किया जा रहा है। गाने के बोल हैं-‘अंजोर करे इंडिया में’। इस गाने को चार गायकों ने मिलकर गाया है। रिनी चंद्रा, आलोक सिंह, प्रियंका सिंह सहित धनंजय मिश्रा ने इस गाने में अपनी आवाज दी है। वहीं इसको आजाद सिंह ने लिखा है जिसे धनंजय मिश्रा ने अपनी धुनों से सजाया है। 

आम्रपाली की हसीन अदाओं ने लगाई आग 

अक्सर सोशल मीडिया पर आम्रपाली दुबे और निरहुआ के गाने वायरल होते दिख जाते हैं। इन दिनों भी कुछ ऐसा ही हुआ है। हाल ही में आम्रपाली दुबे और निरहुआ का एक पुराना गाना सोशल मीडिया पर धूम मचाता दिख रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में आम्रपाली दुबे और निरहुआ 'अंजूर कारे इंडिया में' (Anjor Kare India Mein Song) गाने पर काफी गदर डांस कर रहे हैं। दोनों के बीच की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं आम्रपाली दुबे की खूबसूरती भी काफी गजब है। फैंस इनके डांस और एक्टिंग के दीवाने हैं।

<a href=https://youtube.com/embed/KZ0gu9npDxY?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/KZ0gu9npDxY/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="YouTube video player" width="560">

बता दें भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल जब-जब बड़े परदे पर आम्रपाली दुबे के साथ आते हैं दोनों की जोड़ी धमाल मचाती है। निरहुआ और आम्रपाली की एक्टिंग तो जबरदस्त होती ही है। साथ ही इनकी रोमांटिक केमेस्ट्री भी परदे पर रोमांच पैदा कर देती है। जय वीरू फिल्म की कहानी दो दोस्तों की कहानी है। इस फिल्म में निरहुआ के साथ हैदराबाद के सुपरस्‍टार मस्‍त अली (सलीम फेकू) वीरू का किरदार निभा रहे हैं।