Bhojpuri Video: 'आरा के होठलाली' काजल राघवानी संग पवन सिंह ने डांस से मचाई धूम

 
Bhojpuri Video: 'आरा के होठलाली' काजल राघवानी संग पवन सिंह ने डांस से मचाई धूम

Kajal Raghwani Dance: पवन सिंह और काजल राघवानी का गाना ‘आरा के होठलाली लगवलु’ भोजपुरी फैंस के बीच धमाल मचाया हुआ है। इस गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। गाने में पवन सिंह और काजल राघवानी का ठुमका लोगों को बार-बार देखने पर मजबूर कर रहा है। वायरल हो रहा यह गाना पवन सिंह के ही फिल्म का है। फिल्म है मैंने उनको सजन चुन लिया।

गाने में काजल राघवानी काफी अलग लुक में दिख रही हैं। उनके साथ पवन सिंह की केमिस्ट्री को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस गाने के बोल जाहिद अख्तर ने लिखे हैं। इस गाने को संगीत से सजाया है छोटे बाबा ने जिसमें खुद पवन सिंह ने ही अपनी आवाज दी है। इस गाने को डीआरजी भोजपुरी रिकॉर्डिंग ने अपने यूट्यूब पर रिलीज किया है। बता दें कि ईद पर ही काजल और पवन सिंह की मैंने उनको सजन चुन लिया फिल्म रिलीज हुई है। फिल्म के रिलीज होते ही यह गाना काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।

<a href=https://youtube.com/embed/-u0aZN4ROHk?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/-u0aZN4ROHk/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="YouTube video player" width="560">

वहीं इस गाने को पहले दीपक दिलदार ने गाया था। तब यह उतना लोकप्रिय नहीं हुआ था। पवन सिंह ने जैसे ही इस गाया काफी तेजी से यह इंटरनेट पर फैल गया। इस गाने से दीपक दिलदार को भोजपुरी में एक नई पहचान मिली। लोग काफी संख्या मे दीपक को जानने लगे। वह इस बात को लेकर पवन सिंह के शुक्रगुजार भी हैं।

रिलीज हुई इस फिल्म के साथ ही खेसारी लाल की फिल्म कुली नंबर1 भी रिलीज हुई है। मजेदार बात यह है कि दोनों ही फिल्मों की हीरोइन काजल राघवानी ही हैं। दोनों ही फिल्मों को भोजपुरी दर्शक अपना प्यार दे रहे हैं। लोग काफी संख्या में दोनों ही फिल्मों को देखने पहुंच रहे हैं। दोनों के बारे में लोगों से साकारत्म रिव्यू मिल रहे हैं।