Bollywood News: जल्द ही एक साथ परदे पर दिखेंगे सलमान खान और ऋतिक रोशन

बड़े पर्दे पर आज तक सलमान खान और ऋतिक रोशन एक साथ नहीं दिखे. परंतु अब एक विज्ञापन फिल्म प्रोजेक्ट में दोनों एक साथ दिखाई दे सकते हैं. जिसका निर्देशन अली अब्बास जफर द्वारा किया जाएगा.
 

Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड में सलमान खान और ऋतिक रोशन दोनों ही अभिनेताओं का नाम बड़े सितारों की लिस्ट में ऊपर आता है. इन दोनों ने मिलकर कई प्रोजेक्ट पर एक साथ काम किया है. लेकिन दर्शकों ने इन्हें कभी स्क्रीन पर एक साथ फिल्म में नहीं देखा. परंतु अब ऐसा माना जा रहा है कि लंबे समय बाद यह दोनों किसी प्रोजेक्ट पर एक साथ दिख सकते हैं. ऐसा होने पर अली अब्बास जफर का बड़ा हाथ होगा.

एक साथ ऑन स्क्रीन पर नहीं देखा

आपको बता दें कि 1995 में ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन द्वारा करण अर्जुन फिल्म का निर्देशन किया गया उसमें सलमान खान और शाहरुख खान दोनों ने एक साथ काम किया. लेकिन दर्शकों ने कभी सलमान खान और ऋतिक रोशन को एक साथ ऑन स्क्रीन पर नहीं देखा. बेशक यह दोनों अभिनेता एजेंट टाइगर और एजेंट कबीर के रूप में वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है. परंतु सलमान खान और शाहरुख खान की तरह इन्होंने अब तक क्रॉसओवर सीन नहीं किया. लेकिन अब इन चीजों में बदलाव देखने को मिल सकता है.

एक्शन से भरपूर होगी विज्ञापन फिल्म 

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान और ऋतिक रोशन पहली बार एक्शन से भरपूर विज्ञापन फिल्म में साथ दिखाई देने वाले हैं. प्राप्त हुई जानकारी के मुताबिक बड़े पर्दे के अलावा यह दोनों अभिनेता एक विज्ञापन फिल्म में दिखाई देने वाले हैं. जिसका निर्देशन अली अब्बास जफर द्वारा किया जाएगा.

हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि तो नहीं की जा सकती. लेकिन माना जा रहा है कि इस विज्ञापन फिल्म की शूटिंग मुंबई में होगी. हो सकता है इसके लिए आने वाले दिनों में आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी जाए.