दूल्हा बारात लेकर किसान आंदोलन में पहुंचा, और किसानों के बीच जो बोला वह जानिए,
देश का किसान दिल्ली की सीमाओं और अलग- अलग राज्यों में 95 दिन से नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहें है और किसान आंदोलन को लगातार समर्थन मिल रहा है. लोग अपने-अपने तरीके से किसानों का समर्थन कर रहे हैं. इसी बीच हरियाणा के जिला सिरसा में एक दूल्हा अपनी बारात लेकर किसान धरने पर पहुंच गया. बता दें की सिरसा के भावदीन टोल प्लाजा पर किसानों का धरना चल रहा है जहां दूल्हा अपनी बारात लेकर पहुंचा,
बता दें की बारात में शामिल दूल्हे के परिवार के सदस्य और दोस्तों ने किसान एकता के बैच लगाया हुआ था. इस दौरान किसान एकता के नारे भी लगाए गए. बारातियों ने किसान एकता जिंदाबाद का संदेश देते हुए नाच गाना भी किया,गांव रामपुर ढाणी के निवासी नारायणदास का परिवार एक किसान परिवार है. नारायणदास के पुत्र सुखविंद्र कंबोज की शादी सिरसा जिले की रहने वाली सिमरन से तय हुई जिसके चलते जब बारात चली तो सुखविंन्द्र के परिवार ने धरनास्थल पर रूकने का फैसला किया. बारात को किसानी रंग देकर पैलेस तक ले जाया गया,
किसान बेचेंगे 100 रूपये लीटर दूध, सयुंक्त किसान मोर्चा ने किया ऐलान, जानिए
वहां मौजूद धरने पर बैठे किसानों ने भी बारात में नाच गाकर आनंद लिया और लोगों को किसानों का संदेश दिया गया. इस दौरान किसानों ने भी विश्वास जताया कि उनकी जीत होगी और सरकार को किसानों की बात मानेगी,