राहुल गांधी की तरह अब हरियाणा के ये नेता करेंगे हरियाणा परिवर्तन पदयात्रा , नापेगें 4400KM पैदल दूरी
The Chopal, Haryana: हरियाणा में राहुल गांधी की तरह की इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला हरियाणा के 90 विधानसभा हलकों में पैदल ( Haryana Parivartan Padyatra ) यात्रा करेंगे. मिली जानकारी के मुताबिक, अभय चौटाला हरियाणा में लगभग 4400 किलोमीटर की दूरी पैदल तय करेंगे.
बता दें की इंडियन नेशनल लोकदल ( INLD) की हरियाणा परिवर्तन पदयात्रा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से करीब 900 किलोमीटर की ज्यादा दूरी तय करेगी. इनेलो नेताओं ने बताया की हरियाणा में परिवर्तन के उद्देश्य से इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला पदयात्रा करेंगे.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में 'हरियाणा परिवर्तन पदयात्रा' 20 फरवरी 2023 को नूंह से शुरू होगी. अभय चौटाला रोजाना 20 किलोमीटर की दूरी पैदल तय करेंगे. हरियाणा के 90 विधानसभाओं से होते हुए 25 सितंबर को ताऊ देवीलाल की जयंती पर विशाल रैली के साथ यात्रा संपन्न होगी.
मिली जानकारी के मुताबिक, हरियाणा परिवर्तन पदयात्रा में 200 युवाओं की टीम इनेलो के प्रधान महासचिव अभय चौटाला के साथ रहेगी. वे हरियाणा में बेरोजगारी, सुरक्षा, महिला उत्थान, किसान, मजदूर और कमेरे की आवाज बुलंद करेंगे. इनेलो नेताओं का कहना है की सवाल उठाने वालों को 20 फरवरी को जवाब मिल जाएगा. इनेलो नेताओं ने कहा की साल 2023 के आखिर तक जजपा भी खत्म हो जाएगी.
इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला हरियाणा की ऐलनाबाद विधानसभा से विधायक है. अभय चौटाला ने किसान आंदोलन में नए कृषि कानूनों के विरोध में विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था. जब ऐलनाबाद सीट पर दुबारा उपचुनाव हुए तो अभय सिंह चौटाला वो उपचुनाव जीत गए थे.
आईएनएलडी नेताओं का दावा किया कि जजपा जल्दी की सरकार से बाहर हो जाएगी और उनके पास सिर्फ 2 ही विधायक बचेंगे. उन्होंने कहा कि 2023 में हरियाणा की राजनीति में बेहद खास रहने वाला है. अभय चौटाला की हरियाणा परिवर्तन पदयात्रा राज्य में बदलाव लेकर आएगी.
Also Read: इस मशीन से बिजली का बिल आएगा ज़ीरो, देखकर आनंद महिंद्रा ने की जमकर तारीफ!