Haryana में सड़कों के चौड़ीकरण का ऐलान, 18 फीट चौड़ी होगी 1544km रोड

Haryana News - हरियाणा में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए सरकार नए रोड बना रही है। वहीं पुराने रोड के मरमत का काम भी तेजी पर है। अब हरियाणा वालों के लिए एक और अच्छी खबर है। दरअसल, सरकार ने हरियाणा में 1544 किलोमीटर सड़कों के चौड़ीकरण का ऐलान किया है।
 
 

हरियाणा में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नए रोड बनाए जा रहे हैं। प्रदेश को देश के अन्य राज्य और जिलों के साथ जोड़ने के लिए नए हाईवे और एक्सप्रेसवे का काम तेजी पर है। वहीं अब सरकार में प्रदेश में पुरानी सड़कों की चौड़ीकरण को लेकर बड़ा फैसला लिया है। 

अब हरियाणा में 12 फीट चौड़ी सभी सड़कों को 18 फीट चौड़ा किया जाएगा। इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने का आदेश दिया गया है। मौजूदा समय में 3240 किलोमीटर लंबे लिंक रोड 12 फीट चौड़े हैं, जिन्हें 6 फीट और चौड़ा किया जाएगा। इनमें से 1696 किलोमीटर लंबी सड़कों की चौड़ीकरण (road widening) का कार्य प्रगति पर है। शेष 1544 किलोमीटर सड़कों के चौड़ीकरण का कार्य जल्दी पूरा होगा।

प्रथम चरण में 138 सड़कों पर होगा काम - 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) ने हाल ही में हरियाणा विजन  -2047 के तहत लोक निर्माण विभाग के अगले 5 साल के रोडमैप और कार्य योजना की समीक्षा की है। इस दौरान उन्होंने सड़कों के किनारे साइन बोर्ड, ब्रर्म और सफेद पट्टी लगवाना सुनिश्चित किया है। इसके अलावा शहरी क्षेत्र में धूल मिट्टी और प्रदूषण को कम करने के लिए सड़कों के आसपास पेवर ब्लॉक और घास लगाने की बात कही है। इस कार्य को अलग-अलग चरणों में पूरा किया जाएगा। प्रथम चरण में 368 किलोमीटर लंबी 138 सड़कें चिन्हित की गई है।

रेलवे फाटकों को किया जाएगा मानव रहित - 

ताजा रिपोर्ट के अनुसार, फरीदाबाद, गुरुग्राम, सोनीपत, पानीपत, रोहतक और करनाल जिले में नवंबर तक सड़कों के आसपास टाइल और ग्रीन एरिया विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने रेलवे क्रॉसिंग के फाटकों को मानव रहित करने के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की रेलवे के अनुमति की वजह से जो अड़ने आ रही थी उनकी उनकी सूची तैयार करने को कहा।

निर्माणधीन 17 में से 4 बाईपास का निर्माण हुआ पूरा - 

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया है कि राज्य में निर्माणधीन 17 में से 4 बाईपास का निर्माण (New Bypass in Haryana) हो चुका है। हालांकि कुछ पर कार्य चल रहा है। कुछ स्थानों पर जमीन की कमी के कारण काम अटका हुआ है। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आदेश दिए हैं की जमीन अधिग्रहण का कार्य संबंधित उपायुक्तों के माध्यम से प्राथमिकता से पूरा किया जाए। कुरुक्षेत्र में बने एलिवेटेड ट्रैक के नीचे हल्की वाहनों के लिए सड़क बनाने का प्रस्ताव रखा गया है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में सभी नए बनने वाले सरकारी भवनों में ईवी चार्जिंग स्टेशन (EV charging station) बनाने की बात कही है, जिसके लिए केंद्र सरकार आर्थिक सहायता देती है। हर 50 किलोमीटर के दायरे में काम से कम एक ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाना चाहिए, ताकि आमजन में ईवी वाहनों के प्रति रुझान बढ़े और सभी भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली स्थापित करने की योजना बनाई जाए। 

जिलों में बनेंगे नए विश्राम गृह

मुख्यमंत्री ने जानकारी देते हुए बताया है कि 15 अगस्त को प्रदेश में एक साथ नए विश्राम गृहों (new rest houses) का शिलान्यास किया जाएगा। कुरुक्षेत्र में 78 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक सुविधाओं से युक्त नया विश्राम गृह बनाने की योजना तैयार की गई है।