भट्टूकलां : बोदीवाली गांव में 5 एकड़ क्षेत्र में मोगा लगाने खाल निर्माण का काम शुरू
भट्टूकलां : गांव बोदीवाली में किसानों की लंबे समय से चली आ रही सिंचाई की मांग पर खेतों में मोगा और खाल निर्माण का काम शुरू हुआ। सरपंच मैनपाल गोदारा ने काम का शुभारंभ किया। काम शुरू होने से खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंचाने में किसानों को सुविधा मिलेगी। खेतों में 5 एकड़ क्षेत्र में मोगा लगाने का काम शुरू किया गया।
तीन अलग-अलग स्थानों पर कुल 17 एकड़ लंबे खालों का निर्माण भी शुरू हुआ। मैनपाल गोदारा ने कहा कि पूर्व विधायक दुड़ाराम के आशीर्वाद से विकास कार्यों को गति मिल रही है। ग्रामीणों ने बताया कि सिंचाई व्यवस्था बेहतर करने के लिए ये काम किसानों की प्रमुख मांगों में शामिल थे। किसान लंबे समय से इन्हें शुरू कराने की मांग कर रहे थे। काम शुरू होने पर गांव में खुशी का माहौल रहा। लोगों ने मिठाइयां बांटी।
सरपंच का आभार जताया। ग्रामीणों ने कहा कि खाल और मोगा बनने से सिंचाई व्यवस्था मजबूत होगी। खेती के काम में राहत मिलेगी। मौके पर ईश्वर सिंह लोहमरोड, धोलूराम, राजपाल, साधुराम, गंगा सिंह, रणबीर, महाबीर, रोहतास, हवा सिंह, राममूर्ति, सोहनलाल, कुलदीप, भूप सिंह, दलीप सिंह, ओमप्रकाश, वीरभान, राजाराम, रिछपाल, रोहतास, बलवंत सिंह, जयसिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।