ब्रजभूषण सिंह की गिरफ्तारी के लिए पहलवानों के समर्थन में रोहतक-दिल्ली हाईवे पर किसानों ने लगाया जाम

प्रदर्शनकारी भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण की गिरफ्तारी, किसानों की कर्ज माफी, फसलों पर MSP समेत 25 मांगे कर रहे हैं।
 

Rohtak: खाप पंचायत-किसानों ने दिल्ली-रोहतक हाईवे जाम कर दिया है. प्रदर्शनकारी भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण की गिरफ्तारी, किसानों की कर्ज माफी, फसलों पर MSP समेत 25 मांगे कर रहे हैं। दिल्ली-रोहतक हाईवे बंद होने के कारण रोहतक से रोजाना दिल्ली की तरफ जाने वाली सैकड़ों वाहन जाम में फंसे हैं।

हालांकि गांव के अप्रोच रोड के जरिए उन्हें टिकरी बॉर्डर की तरफ डायवर्ट किया गया है। दिल्ली से वाया बहादुरगढ़ होते हुए रोहतक की तरफ जाने वाले वाहनों को भी गांव के अप्रोच रोड से निकाला जा रहा है। हालात को देखते हुए पुलिस की 5 कंपनियां तैनात कर दी गई है। किसानों को पुलिस अधिकारी समझाते हुए नजर आए।

दिल्ली-रोहतक हाईवे पर अब ये जाम शाम 4 बजे तक रहेगा। जाम के दौरान किसान सडक़ के बीचोबीच बैठ गए और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कई- कई किलोमीटर दूर तक वाहनों की लंबी लाईन लग गई। वाहनों को डायवर्ट कर पुलिस द्वारा वैकल्पिक रास्तों से किया गया। जाम लगाने वालों में महिलाएं भी काफी संख्या में शामिल रही।

क्या बोले किसान नेता

किसान नेता रमेश दलाल का कहना है कि देश में दो प्रकार के आंदोलन चल रहे है। एक गांधीगिरी का और दूसरा आंदोलन जो चल रहा है वह बॉर्डर पर है। हमारी हरियाणा बंद की कॉल थी। इस हरियाणा बंद की कॉल में कोई पानी को भी रोक सकता है और कोई जाम भी लगा सकता है। यह अपना अलग-अलग तरह का आक्रोष है।

Also Read: बजाज का ये Portable Air Cooler मिल रहा मात्र 4700 रुपये में, घर बना देगा लद्दाख