हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, अब इन लोगों को मिलेगे 10 हजार रुपए हर महीने

 

THE CHOPAL - मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पद्मश्री (Padma Shri) या पद्म भूषण अवॉर्ड प्राप्त करने वाले प्रदेशवासियों को राज्य सरकार की तरफ से 10 हजार रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी। इसके अलावा, इन अवॉर्ड धारियों को हरियाणा सरकार की वोल्वो बस में मुफ्त यात्रा करने की सुविधा भी मिलेगी। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा सोमवार को अपने करनाल प्रवास दौरान की।

ये भी पढ़ें - Business Ideas: बड़े की काम का ये बिज़नेस एक बार 20 हजार में शुरू करें रोजाना कमाएं 1600 रुपए

मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि करनाल की अधिकतर कॉलोनी शामलात भूमि पर बनी हुई है। करनाल की इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा। इस संबंध में जल्द ही अधिकारियों की बैठक लेंगे और करनालवासियों को मालिकाना हक दिलवाया जाएगा। इससे करनाल की जनता को राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें - कोटा मंडी भाव 12 जून 2023: गेहूं, सरसों और लहसुन में उछाल, जानें अन्य सभी फसलों के भाव

प्रॉपर्टी ID कैंप में 50 % से ज्यादा शिकायतों का हुआ हल

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि करनाल के दो दिन के जनसंवाद में लोगों ने अलग-अलग विषयों पर अपनी बातें रखी। बहुत-सी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। हरियाणा सरकार ने प्रॉपर्टी आईडी को लेकर दो दिन के कैंप लगाए थे। इन कैंप में 1988 शिकायतें आई थी, इनमें से 50 % शिकायतों का हल मौके पर कर दिया गया है। बाकी शिकायतों के लिए पांच दिन का समय मांगा है।