Haryana Weather : हरियाणा में भीषण गर्मी और लू का अलर्ट, इस दिन दस्तक देगा मानसून
Haryana Weather - हरियाणा समेत उत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों में भीषण गर्मी का प्रकोप है। लगातार तापमान में हो रही बढ़ोतरी और उमस भरी गर्मी, लू ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले कई दिनों तक भयंकर गर्मी पड़ने वाली है और दिन में गर्म हवाएं भी चलेंगी। इसके साथ ही मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए यह बताया है कि हरियाणा में मानसून की पहली बारिश कब शुरू होगी।
हरियाणा में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। पिछले दिनों एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर अब कमजोर पड़ रहा है। इसके साथ ही प्रदेश में एक बार फिर भयंकर गर्मी और लू का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग (Weather Update) ने अगले तीन दिनों के लिए कई जिलों में भीषण गर्मी और लू चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि कुछ इलाकों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
इन जिलों में येलो अलर्ट जारी -
पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने के बावजूद दक्षिण हरियाणा (Haryana Ka Mausam) के कुछ जिलों में आज मौसम सक्रिय रह सकता है। मौसम विभाग ने रेवाड़ी, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, पलवल और नूंह में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बरसात होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। कई हिस्सों में हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। हालांकि, उत्तर और पश्चिम हरियाणा के ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
तापमान में होगी 5 डिग्री की बढ़ौतरी -
मौसम विभाग (IMD Weather) के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होते ही प्रदेश में तापमान तेजी से बढ़ने लगा है। रोहतक में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राज्य के उसे तापमान में 3.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है अभी तापमान सामान्य स्तर के आसपास है, लेकिन अगले दो दिन के बाद इसमें और तेजी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले चार दिनों में तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।
इन जिलों में भीषण गर्मी और लू चलने का अलर्ट -
आईएमडी (IMD Weather Update) ने 8 जून से हिसार, भिवानी, सिरसा, चरखी दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ और फतेहाबाद में भीषण लू चलने का अलर्ट जारी किया है। इसके बाद 9 जून से जींद, झज्जर, रोहतक, फरीदाबाद, गुरुग्राम, नूंह और पलवल में भी भीषण गर्मी और लू का कहर देखने को मिलेगा। आईएमडी के मुताबिक, 10 जून को लगभग पूरे हरियाणा में भीषण लू चलेगी। इस दौरान दिन के समय बाहर निकलने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है।
भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर यह है की मौसम विभाग (Kal ka Mausam) का अनुमान है कि 11 और 12 जून को प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्य बरसात हो सकती है। इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। हालांकि यह राहत अस्थाई रहने की संभावना है और इसके बाद फिर से तापमान में बढ़ोतरी होगी।
प्रदेश में 12 प्रतिशत कम बारिश -
मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, जून के शुरुआती 6 दिनों में हरियाणा (Haryana Mausam) में सामान्य से 12% कम बारिश दर्ज की गई है। इसी वजह से पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ते ही गर्मी का असर तेजी से बढ़ा है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में लोगों को तेज धूप गर्म हवाओं और बढ़ते तापमान के लिए तैयार रहना चाहिए।
इस दिन आएगा हरियाणा में मानसून -
आईएमडी के मुताबिक भारत में 3 दिन की देरी के बाद अब मानसून (Monsoon Update) ने रफ्तार पकड़ ली है। शनिवार को मानसून आंध्र प्रदेश महाराष्ट्र, मिजोरम और मणिपुर में पहुंचा। इससे पहले मानसून ने कर्नाटक, तमिलनाडु और गोवा में दस्तक दी थी। बता दें कि 4 जून को मानसून केरल पहुंच गया था। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन में मानसून पूर्वोत्तर से सभी राज्यों में पहुंच सकता है। इसके अलावा अगले 10 दिनों में मानसून हरियाणा, यूपी और बिहार में दस्तक देगा। इसके बाद बारिश का दौर शुरू होने से तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी।