हिसार में बढ़ी उमस भरी गर्मी, बारिश को लेकर क्या है नया अपडेट, जानिए

Hisar News : मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि आने वाले चार पांच दिनों तक प्रदेश में मौसम परिवर्तनशील होता रहेगा। इसी बीच संपूर्ण इलाके में आंशिक बादल और प्री मानसून गतिविधियां देखने को मिलेगी। इसी बीच हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में मानसून की स्थिति 28 जून तक बदलने वाली है, और 1 जुलाई तक मानसून बाकी बचे हुए सभी हिस्सों को कवर कर लेगा।
 

The Chopal, Haryana News : मौसम विभाग ने सोमवार की सुबह एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में सक्रिय होने की संभावना जताई है। हालांकि अभी तक इसके असर से जिले में बारिश के आसार दिखाई नहीं दिए है। जिले के लोगों को अभी कुछ दिन और उमस भरी गर्मी में पसीने से लतपत होना पड़ेगा। क्योंकि अब मानसून आने पर ही लोगों को इस गर्मी से राहत मिलने वाली है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि आने वाले चार पांच दिनों तक प्रदेश में मौसम परिवर्तनशील होता रहेगा। इसी बीच संपूर्ण इलाके में आंशिक बादल और प्री मानसून गतिविधियां देखने को मिलेगी। इसके अलावा सोमवार को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होगा। इस पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक व सोनीपत में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है, जबकि इसके विपरीत हिसार सहित बाकी जिलों में तापमान में बढ़ोतरी होने वाली है। इसी के साथ ही नमी वाली हवाओं के चलने से लोगों को अभी उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

इस बार मानसून में होगी झमाझम बारिश

हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में मानसून की स्थिति 28 जून तक बदलने वाली है, और 1 जुलाई तक मानसून बाकी बचे हुए सभी हिस्सों को कवर कर लेगा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार इस बार मानसून में झमाझम बारिश देखने को मिलने वाली है। इसकी खास वजह यह है कि हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में लगातार मानसून टर्फ रेखा गुजरने की संभावना उत्तपन हो रही है, जिस कारण इस हिस्से में बंगाल की खाड़ी और अरब सागर दोनों तरफ से भारी मात्रा में नमी वाली हवाओं के चलने से जबरदस्त बारिश की गतिविधियां देखने को मिलने वाली है।

दिन के तापमान में हुई, 1.7 डिग्री की बढ़ोतरी

वहीं, रविवार को मौसम साफ रहने और वातावरण में नमी होने के कारण उमस भरी गर्मी में पसीने से लतपत होना पड़ा। इसी वजह से लोगों ने दिन के समय घरों में ही रहना ज्यादा उचित समझा। दिन ढलने के बाद  ही लोग घूमने-फिरने के लिए बाहर निकले। इस दौरान अधिकतम तापमान में 1.7 डिग्री की बढ़ोतरी हुई और यह 41.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री रहा। रात के तापमान में भी 3.8 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई।