सिरसा जिले के मम्मड़ खेड़ा क्षेत्र में किसानों ने की घग्गर नदी से लिफ्टिंग और टेल तक पानी पहुंचाने की मांग

मम्मड़ खेड़ा क्षेत्र में प्रशासनिक अनदेखी के चलते 40000 से अधिक बीघा जमीन पानी की कमी से प्रभावित हो रही है.
 

Sirsa News: सिरसा जिले के मम्मड़ खेड़ा क्षेत्र में लगातार बढ़ रही सिंचाई पानी की समस्या को लेकर किसानों और ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कर जल्द समाधान की मांग की. किसानों ने मम्मड़ खेड़ा डिस्ट्रीब्यूटरी की टेल संख्या-11 में पर्याप्त मात्रा में पानी छोड़ने तथा घग्गर नदी के पानी को लिफ्टिंग सिस्टम के जरिए गांवों तक पहुंचाने की मांग उठाई.

ग्रामीणों ने बताया कि मम्मड़ खेड़ा डिस्ट्रीब्यूटरी सिरसा डिस्ट्रीब्यूटरी की अंतिम टेल पर स्थित है. जिसके कारण यहां पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पाता. इस क्षेत्र की करीब 40 से 45000 बीघा भूमि प्रभावित हो रही है. किसानों का कहना है कि पानी की कमी के चलते फसलें सूखने लगी है ज्ञापन में बताया गया कि घग्गर-राणी-सदेवा-मम्मड़ खेड़ा लिंक चैनल के माध्यम से क्षेत्र के लगभग 17 गांव में सिंचाई होती है. लेकिन गर्मियों के सीजन में भाखड़ा का पानी कम मिलने और चैनल में घास अब जाने के कारण तेल तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच रहा. इसका सीधा असर किसानों की खेती पर पड़ रहा है.

किसानों ने मांग की है कि मम्मड़ खेड़ा रजवाहा की बुर्जी संख्या 138600 के पास पंप हाउस स्थापित कर घग्गर नदी का पानी लिफ्टिंग के माध्यम से लिंक चैनल में डाला जाए. उनका कहना है कि इससे तेल क्षेत्र तक पर्याप्त पानी पहुंच सकेगा और हजारों एकड़ भूमि को फायदा होगा. किसानों ने बताया कि इस योजना के लिए करीब 300 लाख रुपए का प्रस्ताव सरकार को भेजा जा चुका है. लेकिन प्रशासनिक कारणों से मंजूरी नहीं मिल सकी.