Haryana में 12 से 18 फीट हो जाएंगी सड़कें, 2028 तक भवनों पर लगेंगे सोलर पैनल 

 

Haryana News : हरियाणा में सरकार ने विकास को नई रफ्तार देते हुए सड़कों को मजबूती करने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। प्रदेश (Haryana News)  में अब सड़क को चौड़ीकरण करने का काम शुरू किया गया है, जिसके बाद प्रदेश में रोड 12 से 18 फीट हो जाएगी। इसके साथ ही 2028 तक भवनों पर सोलर पैनल भी लगाए जाएंगे। खबर में जानिए हरियाणा के प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से-

कब तक शुरू होगा चौड़ीकरण का काम

दरअसल, आपको बता दें कि सरकार के प्लान के अनुसार प्रदेश में 12 फीट चौड़ाई की सभी सड़कों को 18 फीट चौड़ा किया किया जाने का प्लान है। इसके लिए मार्च तक का समय तय किया गया है। अभी 3240 किलोमीटर लंबे लिंक रोड 12 फीट चौड़ाई के हैं, जिन्हें 18 फीट का किया जाने का प्लान है। इनमें से 1696 किलोमीटर लंबी सड़कों के चौड़ीकरण (widening of long roads)  का काम अभी चल रहा है और बाकी के 1544 किलोमीटर सड़कों को चौड़ा करने का काम जल्द शुरू होगा।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कही ये बात

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Chief Minister Nayab Singh Saini) की ओर से बीते दिनों हरियाणा विजन 2047 के तहत लोकनिर्माण विभाग के अगले पांच साल के रोडमैप व कार्ययोजना का रिवियू करते हुए कहा है कि सड़कों के किनारे साइन बोर्ड, बर्म व सफेद पट्टी लगवाया जाना चाहिए। शहरी इलाकों में धूल-मिट्टी व प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सड़कों के आसपास पेवर-ब्लॉक लगवाया जाए। इस काम के फर्स्ट फेज में 368 किलोमीटर लंबाई की 138 सड़कें चिह्नित की गई हैं।
इसके अलावा सोनीपत, फरीदाबाद, गुरुग्राम, पानीपत, रोहतक व करनाल जिलों में नवंबर तक सड़कों के पास ही टाइलें व ग्रीन एरिया को बसाया जाएगा।

रूके पड़े कामों पर तैयार कर लें सूची 

मुख्यमंत्री की ओर से रेलवे क्रासिंग की फाटकों (railway crossing gates) को मानव रहित करने के लिए जो काम किए जा रहे हैं, उसकी समीक्षा के दौरान कहा कि जहां-जहां रेलवे की परमिशन के कारण काम अटके हुए हैं, उनकी सूची तैयार कर लें। वे खुद रेल मंत्री से मिलकर इन अड़चनों को हटवाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि प्रदेश में निर्माणाधीन 17 में से चार बाइपास का निर्माण पूरा हो गया है और कुछ पर अभी काम चल रहा है। वहीं, कुछ जगहों पर जमीन की कमी आड़े आ रही है।
इस पर मुख्यमंत्री की ओर से अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जमीन अधिग्रहण का काम उससे जुड़े उपायुक्तों के जरिए प्राथमिकता से पूरा करवाएं। सिर्फ  इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र में बने एलिवेटिड ट्रैक के नीचे हल्के वाहनों के लिए सड़क बनाने का प्रस्ताव भी तैयार किया जाना चाहिए। 

कब तक भवन पर लगेंगे सोलर पैनल

मुख्यमंत्री का कहना है कि सभी सरकारी भवनों, गोदामों, मार्केट कमेटी के शेड तथा सभी घरों पर सोलर पैनल (solar panel) लगाने का पूरा प्लान तैयार किया जा रहा है। साल 2028 तक प्रदेश में एक भी भवन ऐसा नहीं बचे, जिस पर सोलर पैनल न लगा हो। इसके लिए केंद्र व प्रदेश सरकार के प्लान के साथ ही निजी कंपनियों की मदद ली जानी चाहिए। 

आमजन को केंद्र के साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा भी अलग से सब्सिडी दी जाने वाली है। औद्योगिक इकाइयों में सोलर पैनल लगाने के लिए योजना तैयार करने और बिल्डिंग कोड में बदलाव करने के संबध में भी उन्होंने अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।

ईवी चार्जिंग स्टेशन का प्रोविजन 

मुख्यमंत्री का कहना है कि प्रदेश में सभी नए बनने वाले सरकारी भवनों में ईवी चार्जिंग स्टेशन (EV charging stations in government buildings) का प्रोविजन किया जाए, जिसके लिए केंद्र सरकार आर्थिक सहायता देती है। हर 50 किलोमीटर के दायरे में कम से कम एक ईवी चार्जिंग स्टेशन (EV charging station) बनाया जाना बेहद जरूरी है।सभी भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित करने की कार्ययोजना बनाई जानी चाहिए।

मुख्यमंत्री का कहना है कि 15 अगस्त को प्रदेश में एक साथ नए विश्राम गृहों का फाउंडेशन स्टोन (Foundation stone of new rest houses) किया जाएगा। कुरुक्षेत्र में 78 करोड़ रुपये की लागत से न्यू रेस्ट हाउस बनाया जाएगा।