Sirsa News: पराली जलाने के मामले घटे, 22 स्थानों पर हुई आगजनी, 1 लाख जुर्माना वसूला

जिला प्रशासन ने दिए निर्देश जहां भी पराली जलाने के साक्ष्य मिलेंगे होगी कार्रवाई.
 

Stubble Burning Sirsa: हरियाणा के सिरसा जिले में पराली प्रबंधन को लेकर अधिकारी किसानों को जागरुक कर रहें है. जिले में पराली जलाने पर सख्त कार्रवाई के निर्देशों का असर दिखाई देने लगा है. हरसेक व अन्य माध्यमों से कुल 43 आगजनी लोकेशन की रिपोर्ट की गई. जिसमें से 21 स्थानों पर मौके पर आगजनी नहीं पाई गई. जबकि 22 स्थानों पर खेतों में पराली जलाने की पुष्टि हुई. जबकि पिछले साल आगजनी के हरसेक से 112 और अन्य माध्यमों के जरिए 40 से अधिक केस आए थे. इस बार जिला प्रशासन ने अब तक 20 किसानों पर एफआईआर और 21 चालान किए हैं.

जिसमें कुल 1,10,000 रुपए का जुर्माना लगाया गया है और 1,05,000 की वसूली भी कर ली गई है. किसी भी गैर कृषि भूमि या कचरे के देर में आगजनी का मामला नहीं मिला. जबकि गुरुवार को गांव सुरतिया में आगजनी की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची. लेकिन पराली जलाने की घटना पंजाब में हुई. इसलिए टीम निरीक्षण कर लौट आई. जिला प्रशासन ने सख्त निर्देश दिए हैं कि जहां भी पराली जलाने के साक्ष्य मिल रहे हैं. वहां तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाए एक एफआईआर दो अलग-अलग पर भी दर्ज की गई है.