Haryana और दिल्ली के बीच सफर होगा आसान, 5983 करोड़ की लागत से बनेगी 194km रेलवे लाइन
हरियाणा में रेलवे नेटवर्क को बढ़ाने के लिए कई प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। सरकार ने हाल ही में दिल्ली से अंबाला तक रेलवे लाइन बिछाने का ऐलान किया है। रेलवे लाइन (New Railway Line Update) के बनने से जीटी रोड बेल्ट के लाखों लोगों को लाभ मिलेगा। इस रेलेव लाइन के चालू होने से दिल्ली से पंजाब और जम्मू तक रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी। यह नई रेलवे लाइन अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत से होकर गुजरेगी।
5983 करोड़ की लागत से बनेगी नई रेलवे लाइन -
इस रूट पर नई रेलवे लाइन बनाने का फैसला PM नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में लिए गया है। हाल ही में इस फैसले की जानकारी साझा करते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव का दावा है कि नई रेलवे लाइन सेना से लेकर सामान्य यात्रियों के लिए यह महत्वपूर्ण होगी। इस नई रेलवे लाइन (Haryana New Railway Line) की कुल लंबाई लगभग 194 किलोमीटर होगी। इसके निर्माण के लिए 5983 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस परियोजना में 32 रेलवे स्टेशनों पर सुविधाओं को उन्नत की जाएगी। इस प्रोजेक्ट को 4 साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
इन जिलों से होकर गुजरेगी रेलवे लाइन -
यह परियोजना दिल्ली से जम्मू तक रणनीतिक लिहाज से महत्वपूर्ण साबित होगी। जानकारी के लिए बता दें कि हरियाणा में रेलवे लाइन अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत से होकर गुजरेगी। इससे सभी जिलों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और आसपास के इलाकों में जमीन के रेट भी बढ़ेंगे।
इस परियोजना के लिए बड़े पैमाने पर भूमि अधिग्रहण की जरूरत नहीं पड़ेगी। दरअसल, मौजूदा रेल लाइन के साथ-साथ नई रेलवे लाइन के लिए जमीन को इस्तेमाल में लिया जाएगा। इसपर कुल 29 पुल बनाए जाएंगे। इसके साथ ही रास्ते में पड़ने वाले पुराने पुलों का पुनर्निर्माण भी किया जाएगा। परियोजना पूरी होने के बाद 43 करोड़ किलोग्राम carbon dioxide का उत्सर्जन रुकेगा।
हरियाणा में चल रही प्रमुख परियोजना -
इन दिनों हरियाणा में कई प्रमुख रेल परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है। इसेमें आर्बिटल रेल कारिडोर (Orbital Rail Corridor) सबसे बड़ी परियोजना है। कुंडली-मानेसर-पलवल (Kundli-Manesar-Palwal) एक्सप्रेस-वे के साथ-साथ बनने वाली नई इलेक्ट्रिक डबल ब्राड-गेज लाइन पलवल से शुरू होकर सोहना, मानेसर और खरखौदा के रास्ते हरसाना कलां (सोनीपत) को कनेक्ट करेगी।
करनाल-यमुनानगर रेल लाइन भी स्वीकृत हो चुकी है। इस रेलवे लाइन की लंबाई 61 किलोमीटर होगी। यह लाइन इंद्री, लाडवा और रादौर के रास्ते कुरुक्षेत्र-यमुनानगर मार्ग को सीधा कनेक्ट करेगी, जो मौजूदा 121km के मार्ग को कम कर 61km कर देगी। इस प्रोजेक्ट के तैयार होने पर सफर आधे से कम समय में पूरा किया जा सकेगा।