Weather : हरियाणा में बदलेगा मौसम का मिजाज, हीट वेव का अलर्ट जारी   
 

 

THE CHOAPL:  हरियाणा का अधिकतम तापमान अब 41.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच भी गया है। आपको बता दे की बढ़ती गर्मी को देखते हुए अब चंडीगढ़ मौसम विभाग ने हीट वेव की चेतावनी भी जारी की है। आपको बता दे की साथ ही सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।

ALSO READ - Business idea : मात्र 3 से 4 हजार में शुरू करे फुल डिमांड वाला ये बिजनेस, होगी लाखों की कमाई 

हीट वेव

आपको बता दे की उत्तर हरियाणा के कुरुक्षेत्र , अंबाला, यमुनानगर,पंचकूला कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल के साथ दक्षिण व दक्षिण पूर्व हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत जिलों में हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। पश्चिम व दक्षिण पश्चिम हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी में भी हीट वेव के आसार हैं।

दो दिन रहेगी राहत

हरियाणा में हीट वेव के बाद 16 और 17 अप्रैल को लोगों को राहत रहेगी। मौसम विभाग ने इन दो दिन सामान्य मौसम रहने के आसार जताए हैं। 18 अप्रैल से मौसम करवट लेगा और गरज-चमक के साथ बारिश होगी। इस दौरान 30-40 किलोमीटर तेज रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग ने मौसम के इन हालातों को देखते हुए दो दिन का राज्य में येलो अलर्ट जारी किया है।

ASLO RAED - Business Plan: बिना कुछ गिरवी रखे करें खुद के बिजनेस का अपना सपना पूरा, सरकार देगी 10 लाख तक लोन

लोगों पर पड़ेगा खासा असर

मौसम में गर्मी अधिक बढ़ने लगी है, ऐसे में गर्मियों से होने वाली बीमारियों का खतरा भी मंडराने लगा है।आमतौर पर हीट वेव चलने पर हीट स्ट्रोक का खतरा अधिक रहता है। कई बार लोग स्ट्रोक की चपेट में आ जाते हैं, जिससे जी मिचलाना, सिरदर्द, उल्टी, डायरिया जैसी शिकायत देखने को मिलती है। बड़े हो या बच्चे कोई भी हीट वेव से परेशान हो सकता है। ऐसे में जानने की जरूरत है कि हीटवेव से किस तरह बचाव जा सकता है. इसके लिए कुछ सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

डाइट में नारियल को शामिल करें

हरियाणा में गर्म हवाएं चलना शुरू हो गई हैं, जरा सी लापरवाही पर तपती गर्मी भारी पड़ सकती है। ऐसे में रेग्यूलर डाइट में नारियल पानी शामिल कर लेना चाहिए। बच्चे आमतौर पर पानी कम पीते हैं। उन्हें नारियल पानी फायदा कर सकता है। नारियल पानी में कई जरूरी एंजाइम्स, खनिज और विटामिन होते हैं। उन्हें ये फायदा कर सकता है।